अध्यात्म

Ram Mandir Ayodhya Live Streaming: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम इस लिंक पर देखें लाइव

Ram mandir Pran Pratishtha 2024 Live Telecast Channels: अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हो चुका है। इस कार्यक्रम में भारत के कई नामी लोग पहुंचे हैं। यहां देखें प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाइव।

Image

Ram Mandir Pran Pratishtha Live

Ram Mandir Pran Pratishtha 2024 Live Telecast (राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा लाइव प्रसारण 2024): अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को यानि आज होना है। इस दौरान देश-विदेश के कई दिग्गज लोग राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। बता दें रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का समय दोपहर के 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक के बीच तय किया गया है। फिलहाल राम जन्मभूमि में भजन-गीत चल रहे हैं।

Ayodhya Ram Mandir Inauguration Live (राम मंदिर उद्घाटन लाइव कैसे देखें)

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को आप अपने फोन, टीवी, लैपटॉप आदि में लाइव देख सकते हैं। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव टेलिकास्ट DD News चैनल पर किया जा रहा है। दूरदर्शन ही अपनी फीड को अन्य चैनलों के साथ शेयर कर रहा है। इसके अलावा आप दूरदर्शन के यूट्यूब लिंक पर भी इस कार्यक्रम को लाइव देख सकते हैं। जानकारी अनुसार DD ने अयोध्या मंदिर परिसर सहित अलग-अलग जगहों पर कई कैमरे लगाएं हैं। भारत ही नहीं दुनिया भर में भारतीय दूतावास में भी इस कार्यक्रम को लाइव दिखाया जाएगा। इतना ही नहीं देश के मंदिरों में भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव दिखाने की व्यवस्था की गई है।

Ayodhya Shri Ram Mandir Pran Pratishtha Live Telecast Link

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर के द्वार आम भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। राम मंदिर में रोजाना तीन बार आरती की जाएगी।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article