अध्यात्म

Ram Mandir Donation Process: अयोध्या राम मंदिर में दान कैसे करें? पूरी प्रक्रिया यहां जानें

Ram Mandir Donation List: जानकारी अनुसार राम मंदिर के लिए 5500 करोड़ से अधिक का दान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मिल चुका है और भक्त अभी भी दान में सहयोग कर रहे हैं। जानिए राम मंदिर के लिए दान करने का तरीका क्या है।

Image

Ram Mandir Donation

Ram Mandir Donation List: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इस दिन रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएगी। इसके बाद से मंदिर राम भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। बता दें राम मंदिर के लिए अब तक 5500 करोड़ से अधिक का दान मिल चुका है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार राम मंदिर के लिए सबसे ज्यादा दान मुरारी बापू ने दिया है। अगर आप भी राम मंदिर में दान करना चाहते हैं तो यहां जानें इसकी पूरी डिटेल।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट पर मिली जानकारी के अनुसार मोरारी बापू ने राम मंदिर के लिए 11.3 करोड़ रुपये का दान दिया है। ये अभी तक का सबसे बड़ा दान है। इसके अलावा अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में मौजूद उनके अनुयायियों ने भी सामूहिक रूप से 8 करोड़ रुपये का चंदा अलग से दिया है। मोरारी बापू के बाद गुजरात के हीरा कारोबारी गोविंदभाई ढोलकिया ने 11 करोड़ रुपये का दान राम मंदिर निर्माण के लिए दिया है।

अब तक कितना दान मिला है (Ram Mandir Donation Collection Till Now)

राम मंदिर निर्माण के लिए अब तक पांच हजार करोड़ से अधिक का दान मिल चुका है। बता दें राम मंदिर ट्रस्ट ने राम भक्तों से 900 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा था। मगर ट्रस्ट को राम भक्तों से 5500 करोड़ से अधिक का दान पहले ही प्राप्त हो चुका है। दान किया गया पैसा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आधिकारिक बैंक अकाउंट में जाएगा।

राम मंदिर के लिए आप कैसे दान कर सकते हैं (Ram Mandir Donation Method)

अगर आप दान देना चाहते हैं, तो आप UPI के जरिए अयोध्या राम मंदिर के निर्माण कार्य की देखरेख करने वाली ट्रस्ट, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आधिकारिक अकाउंट में पैसा भेज सकते हैं। आप वेबसाइट के जरिए भी आसानी से ऑनलाइन दान कर सकते हैं। पूरी डिटेल आपको इस साइट पर मिल जाएगी। (https://srjbtkshetra.org/donation-options/) ये राम मंदिर की आधिकारिक साइट है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article