अध्यात्म

Ram Ji Ke Bhog: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन इन चीजों का भोग, यहां देखें पूरी सूची

Ram Ji Ke Bhog (राम जी के प्रिय भोग): राम दरबार की पूजा घर में करने से सुख, समृद्धि आती है। 22 जनवरी को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दिन शुभ समय में ये कार्य पूरा होगा। इस दिन भगवान राम को विशेष भोग लगाए जाएंगे। यहां जानें भगवान राम के प्रिय भोग के बारे में।

Image

Ram Ji Ke Bhog

Ram Ji Ke Bhog (राम जी के प्रिय भोग): भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की पूजा से घर में खुशहाली बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि पूजा के दौरान भगवान राम को उनका पसंदीदा भोजन अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा बनी रहती है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दिन भगवान राम को विशेष भोग लगाएं जाएंगे। यदि आप भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन भगवान राम को भोग लगाना चाहते हैं तो यहां जान सकते हैं उनके प्रिय भोग के बारे में।

भगवान राम के भोग (Ram Ji Ke Bhog)

खीर

भगवान राम को खीर बेहद प्रिय है। दूध और खोये से बनी खीर का भोग भगवान राम को लगा सकते हैं। भगवान राम के जन्म के समय खीर बनाई गई थी। इस कारण रामलला को खीर बहुत प्रिय है।

धनिया पंजीरी

भगवान राम को धनिया से बनी पंजीरी का भोग लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। उनकी पूजा के समय विशेष रूप से धनिया नें शक्कर और गुड़ बनाकर धनिया की पंजीरी तैयार की जाती है।

तुलसी दल

भगवान राम की पूजा के समय तुलसी दल का जरूर प्रयोग करें। बिना तुलसी पत्ता के राम जी की पूजा अधूरी मानी जाती है। राम जी को तुलसी दल अर्पित करना शुभ माना जाता है।

खोए से बने भोग

भगवान राम को कलाकंद और बर्फी का भोग लगाया जा सकता है। घर पर बनाएं बर्फी और आनंद लें।बर्फी की तरफ से जो भी खरीदा जाता है उसकी शुद्धता पर कम ध्यान दिया जाता है। भगवान राम को भोग लगाने वाले भोजन में नमक का प्रयोग करना चाहिए।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article