अध्यात्म

Raksha Bandhan 2023: राशि के हिसाब से भाई को बांधे इन रंगों की राखी, सौभाग्य का मिलेगा लाभ

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है। और भाई अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन देते हैं। राशि के अनुसार भाई को कौन से रंग की राखी बांधे। राखी बांधने के लिए सबसे अच्छा रंग कौन- सा है। आइए जानते हैं यहां सबकुछ।

Image

Raksha Bandhan 2023

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन महोत्सव भाई-बहन के बीच प्यार और विश्वास का अटूट बंधन है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र या राखी बांधती हैं। इस साल रक्षाबंधन दो दिन 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। इस साल पूर्णिमा के दिन भद्रा का साया होने के कारण दो दिन राखी का त्योहार मनाया जाएगा। राखी बांधने का शुभ समय 30 अगस्त 2023 को रात 9:00 बजे से है और 31 अगस्त 2023 को सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक ही राखी बांधने का शुभ समय रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक यदि आप अपने भाई के राशि के अनुसार राखी बांधती हैं तो ये शुभ फल देने वाला होगा। आइए जानते हैं राशिनुसार भाई को किस रंग की राखी बांधे।

राशिनुसार बांध राखी

मेष

अगर आपके भाई की राशि मेष है तो आप अपने भाई को लाल रंग की राखी बांध सकती हैं। माना जाता है कि मेष राशि के ऊपर मंगल का प्रभाव होता है। ऐसे में लाल रंग उनके जीवन में ऊर्जा का संचार करता है। बहन को भी इस दिन लाल रंग का कपड़ा पहनना चाहिए।

वृषभ

वृषभ राशि के जातक अपनी बहन से ग्रे या नीले रंग की राखी बंधवा सकते हैं। नीले रंग की राखी आपके भाई के जीवन में सफलता लाएगी।

मिथुन

मिथुन राशि के लिए हरा रंग बहुत शुभ माना जाता है, इसलिए रक्षाबंधन पर बहनों को हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए। इसके अलावा आप नीले और सुनहरे रंग में भी राखी बांध सकते हैं।

कर्क

अगर आपके भाई की राशि कर्क है तो आपको उनकी कलाई पर सफेद राखी बांधनी चाहिए। कर्क राशि चंद्रमा से प्रभावित होती है। कर्क राशि के लिए सफेद रंग बहुत ही शुभ होता है।

सिंह

आपकी बहन को लाल राखी बांधनी चाहिए और सिंह राशि वाली बहनों को भी लाल कपड़े पहनकर राखी बांधनी चाहिए।

कन्या

अगर आपके भाई की राशि कन्या है तो आप उन्हें पिस्ता हरी, सुनहरी, पीली या गुलाबी रंग की राखी बांध सकती हैं।

तुला

अगर आपके भाई की राशि तुला है तो आप उनकी कलाई पर गुलाबी रंग की राखी बांध सकती हैं। तुला राशि का स्वामी शुक्र है। इस रंग की राखियां आपके भाई के जीवन को खुशियों से भर देंगी।

वृश्चिक

इस राशि की बहनें अपने भाइयों को लाल, हरा या पीले रंग की राखी बांध सकती हैं। ये रंग उनके जीवन में खुशहाली लाने वाला सिद्ध होगा।

धनु

यदि आपके भाई की राशि धनु है तो आपको अपने भाई की कलाई पर पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। धनु राशि के लोग शुक्र ग्रह के प्रभाव में होते हैं। इसलिए राखी का पीला रंग आपके भाई को सफलता की ओर ले जाएगा।

मकर

मकर राशि के भाई को नीली राखी बांधनी चाहिए। इस राशि पर शनि का प्रभाव रहता है। नीले रंग की राखी आपके भाई के जीवन में सफलता लाएगी।

कुंभ

अगर आपका भाई कुंभ राशि का है तो उसे गहरे हरे रंग की राखी बांधें। गहरे हरे रंग की राखी आपके भाई के जीवन की रक्षा करती है।

मीन

मीन राशि के भाइयों के लिए पीला रंग शुभ माना जाता है। इस राशि के लोग शुक्र ग्रह के प्रभाव में होते हैं। पीले रंग की राखी भाई को बीमारियों से बचाने में मदद करेगी।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article