अध्यात्म

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर क्या करें और क्या न करें, जानें सबकुछ

Raksha Bandhan 2023: भारत में रक्षाबंधन का त्योहार बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है। ये दिन भाई- बहनों के प्रेम के नाम समर्पित दिन होता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। रक्षाबंधन के दिन क्या करना चाहिए। इस दिन क्या करें क्या ना करें। किस दिशा में बिठाकर बांधे राखी। जानिए यहां सबकुछ।

Image

Raksha Bandhan 2023

Raksha Bandhan 2023 Date: देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। राखी का यह त्योहार हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधती हैं। अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनसे सुरक्षा का वचन लेती हैं। इसके साथ ही ईश्वर से उनकी लंबी और खुशहाल जिंदगी के लिए प्रार्थना करती हैं। वहीं भाई इस प्रेम रूपी धागे को बांधकर अपनी बहन की आजीवन रक्षा करने का वचन देते हैं। इसके अलावा बहन को उपहार भी दिए जाते हैं। इस बार भद्रा के कारण ये त्योहार दो दिन मनाया जाएगा। इस बार 30 अगस्त के रात 9 बजे के बाद और 31 अगस्त की सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक राखी का त्योहार मनाया जाएगा। आइए जानते हैं राखी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

रक्षाबंधन के दिन करें ये काम

  • रक्षाबंधन के पवित्र होने के कारण साफ-सफाई का बहुत महत्व है।
  • इस दिन पूरे घर की साफ सफाई भी अच्छे से करनी चाहिए।
  • राखी बांधते समय भाई का सर रूमाल या किसी कपड़े से ढका हुआ होना चाहिए।
  • राखी बंधवाते समय भाई का मुख पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए।
  • राखी के दिन घर के सामानों को भी राखी बांधनी चाहिए।

राखी के दिन ना करें ये काम

  • रक्षाबंधन के दिन गलती से भी बहनों को नाराज ना करें।
  • राखी बंधवाते समय भाई का मुख दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए।
  • भद्रा या राहु काल में भूलकर भी राखी नहीं बांधनी चाहिए।
  • राखी की थाली में पूरे चावल होने चाहिए टूटे हुए चावल का तिलक ना लगाएं।
  • भाई बहन को कोई नुकली चीज उपहार में ना दें।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article