अध्यात्म

राधा कृष्ण के भजन, देखें राधा कृष्ण के भजन लिखे हुए, नोट कर लें ढोलक पर गाने वाले राधा कृष्ण भजन लिरिक्स

Radha Krishna ke Bhajan Lyrics in Hindi (राधा कृष्ण के भजन लिखे हुए) : कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे देश धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज सभी लोग कृष्ण भक्ति में पूरी तरह लीन होते हैं। देश के मंदिरों में जगह-जगह कृष्ण जी के मधुर भजन गाए जाते हैं। आज हम आपको राधा-कृष्ण से जुड़े कुछ खास भजन लिरिक्स के साथ बताने जा रहे हैं। यहां पढ़ें राधा-कृष्ण के ढोलक पर गाए जाने वाले भजन...

Image

Radha Krishna ke bhajan (Photo - Canva)

Radha Krishna ke Bhajan Lyrics in Hindi (राधा कृष्ण के भजन लिखे हुए) : कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस बार आज 16 अगस्त के दिन पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन को खास बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरह की तैयारियां करते हैं। ये सभी तैयारियां भजनों के बिना अधूरी सी लगती हैं। जन्माष्टमी के कुछ दिन पहले ही जगह-जगह पर कृष्ण भजन बजने लगते हैं। यदि आप इस दिन कृष्ण की भक्ति में डूब जाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए राधा-कृष्ण के कुछ चुनिंदा भजनों की लिस्ट लेकर आए हैं। यहां देखें राधा-कृष्ण के भजन...

Radha Krishna ke Bhajan Lyrics in Hindi (राधा कृष्ण के भजन लिखित में)

नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की भजन लिरिक्स

हे आनंद उमंग भयो, जय हो नन्द लाल की

नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

हे आनंद उमंग भयो, जय हो नन्द लाल की

नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

बृज में आनंद भयो, जय यशोदा लाल की

हाथी घोडा पालकी , जय कन्हैया लाल की

हो बृज में आनंद भयो, जय यशोदा लाल की

हाथी घोडा पालकी , जय कन्हैया लाल की

जय हो नंदलाल की, जय यशोदा लाल की

गोकुल में आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

हो जय हो नंदलाल की, जय यशोदा लाल की

गोकुल में आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

हे आनंद उमंग भयो, जय कन्हैया लाल की

नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

हे आनंद उमंग भयो, जय हो नन्द लाल की

नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

आनंद उमंग भयो, जय हो नन्दलाल की

नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

बृज में आनंद भयो, जय यशोदा लाल की

नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

बृज में आनंद भयो, जय यशोदा लाल की

गोकुल में आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

जय हो नंदलाल की, जय यशोदा लाल की

हाथी घोडा पालकी , जय कन्हैया लाल की

हो जय हो नंदलाल की, जय यशोदा लाल की

हाथी घोडा पालकी , जय कन्हैया लाल की

ढोलक पर गाए जाने वाले भजन...

बनवारी रे, जीने का सहारा तेरा नाम रे लिरिक्स

बनवारी रे, जीने का सहारा तेरा नाम रे

मुझे दुनिया वालों से क्या काम रे।

झूठी दुनिया, झूठे बंधन, झूठी है ये माया।

झूठा सांस का आना जाना, झूठी है ये काया।

यहाँ साँचा तेरा नाम रे…

रंग में तेरे रंग गयी गिरिधर, छोड़ दिया जग सारा

बन गयी तेरे प्रेम की जोगी, ले के मन एकतारा

मुझे प्यारा तेरा धाम रे, बनवारी रे …

दर्शन तेरा जिस दिन पाऊँ, हर चिंता मिट जाये

जीवन मेरा इन चरणों में, आस की ज्योत जगाये

मेरी बाहें पकड़ लो श्याम रे, बनवारी रे…

यशोमती मैया से बोले नंदलाला भजन लिरिक्स

यशोमती मैया से बोले नंदलाला

यशोमती मैया से बोले नंदलाला,

राधा क्यूँ गोरी, मैं क्यूँ काला।

बोली मुस्काती मैया, ललन को बताया,

काली अँधेरी आधी रात को तू आया।

लाडला कन्हैया मेरा काली कमली वाला, इसी लिए काला।

बोली मुस्काती मैया, सुन मेरे प्यारे,

गोरी गोरी राधिका के नैन कजरारे।

काले नैनो वाली ने ऐसा जादू डाला, इसी लिए काला।

इतने में राधा प्यारी आई बलखाती,

मैंने क्या जादू डाला, बोली इख्लाती।

मैया कन्हैया तेरा जग से निराला, इसी लिए काला।

इन सभी भजनों के साथ आप अपने जन्माष्टमी के त्यौहार को काफी खास बना सकते हैं। ये भजन सुनने में जितने मधुर हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article