अध्यात्म

Purnima November 2024: नवंबर के महीने में कब है पूर्णिमा, जानिए तिथि से लेकर गंगा स्नान तक का शुभ मुहूर्त

Purnima November 2024: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत ही अधिक महत्व है। ये तिथि गंगा स्नान और दान के लिए बहुत ही खास मानी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं नवंबर के महीने में पूर्णिमा तिथि कब है गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा?

Image

Purnima November 2024

Purnima November 2024: पूर्णिमा की तिथि हर महीने में पड़ती है। हर पूर्णिमा तिथि का अपना खास महत्व होता है, लेकिन कार्तिक पूर्णिमा बहुत कल्याणकारी मानी जाती है। नवंबर के महीने वाली पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस पूर्णिमा के गंगा स्नान और दान करना बहुत ही उत्तम माना जाता है। इसके साथ ही कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली और गुरु नानक जयंती भी मनाई जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा घाटों पर मेले का आयोजन किया जाता है और लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा गंगा स्नान और दान किया जाता है। आइए जानते हैं नवंबर के महीने में पूर्णिमा कब है।

Purnima November 2024 (नवंबर 2024 पूर्णिमा डेट)

नवंबर के महीने में इस बार पूर्णिमा की तिथि 15 नवंबर 2024 को पड़ रहा है। इस दिन कार्तिक गंगा स्नान किया जाएगा और देव दीपावली का पर्व भी मनाया जाएगा।

Purnima November 2024 Ganga Snan Shubh Muhurat (नवंबर पूर्णिमा गंगा स्नान शुभ मुहूर्त 2024)

नवंबर पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त प्रात: काल 04:58 से लेकर प्रातःकाल 05:51 तक रहेगा। इस मुहूर्त में गंगा स्नान करना शुभ होगा। इसके बाद दान किया जा सकता है।

Purnima November 2024 Dev Deepawali Muhurat (नवंबर पूर्णिमा देव दीपावली मुहूर्त 2024)

15 नवंबर पूर्णिमा के दिन देव दीपावली का त्योहार भी मनाया जाएगा। इस दिन देव दीपावली का मुहूर्त शाम 05:10 से लेकर रात 07:47 तक रहने वाला है। इस मुहूर्त में दीपक जलाना शुभ होगा।

Purnima November 2024 Mahatav (नवंबर पूर्णिमा महत्व)

शास्त्रों में नवंबर महीने की पूर्णिमा तिथि के बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ये हिंदू महीने के कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि होती है। इस दिन गंगा स्नान और दान करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रयागराज में स्नान-दान सबसे अधिक किया जाता है। इस गंगा स्नान करने से साधक के सारे पाप धुल जाते हैं और अंत समय में उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही कार्तिक पूर्णिमा पर विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article