12 जून 2022 का पंचांग: शिवजी का रुद्राभिषेक के साथ दुर्गा जी की भी करें स्तुति, श्री रामचरितमानस का करें पाठ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2022, 01:06 PM IST

Aaj ka Panchang 12 June 2022: प्रातःकाल सूर्य को जल दें व शिवपूजा के लिए  मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें। यहां पढ़ें रविवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

12 जून 2022 का पंचांग: शिवजी का रुद्राभिषेक के साथ दुर्गा जी की भी करें स्तुति, श्री रामचरितमानस का करें पाठ

12 June 2022 Ka Panchang:   आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। विशाखा नक्षत्र है। आज प्रदोष व रविवार का पावन व्रत है। भगवान शिव जी की उपासना के साथ सूर्य देवता जी की पूजा भी करें। आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का बहुत सुंदर फल प्राप्त होता है। मंदिर में शिव जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।

गायत्री मंत्र  के जप का आज बहुत महत्व है। प्रातःकाल सूर्य को जल दें व शिवपूजा के लिए  मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज रुद्राभिषेक का बहुत ही सुंदर दिन व तिथि है। दुर्गा जी की स्तुति भी करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। आज गो माता को गुड़ व  का अनन्त पुण्य  है।

  प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 12 जून 2022 (Today Panchang)

दिनांक 12 जून 2022  
दिवस रविवार
माह

ज्येष्ठ,शुक्ल पक्ष

तिथि त्रयोदशी
सूर्योदय

05:24 am

सूर्यास्त 07:19 pm
नक्षत्र विशाखा
सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि

तुला 06:35pm तक फिर वृश्चिक

करण

कौलव

योग

शिव

अभिजीत मुहूर्त  11:59am से 12:44 pm तक
विजय मुहूर्त 02:29pm से 03:25 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:09pm से 06:15pm तक

राहुकाल का समय सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

End of Article