अध्यात्म

Numerology Horoscope 22 June 2023: आज आपके भाग्य में क्या लिखा है, जानिए अपना आज का अंकज्योतिष

Ank Jyotish, 22 June 2023: आज 22 तारीख है जिसका मूलांक बनता है नंबर 4। ये नंबर राहु का माना जाता है। अंकज्योतिष अनुसार आज का दिन मूलांक 4 वाले लोगों के लिए सबसे खास रहेगा। इन्हें करियर में विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। जानिए अन्य मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा दिन।

Image

Numerology Horoscope 22 June 2023: आज का अंकज्योतिष

Today Numerology, 22 June 2023 In Hindi: आज 22 जून 2023 है। 22 का संयुक्त चन्द्रमा से संबंध बहुत ही संघर्ष शील लेकिन शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामी राहु है। 22-06-2023 का भाग्यांक 08 रहेगा, जिसका स्वामी शनि है जो शुक्र का परम मित्र हैं। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 08 फ़िल्म, लेखन, तंत्र, धर्म, आत्मबल व पॉलिटिक्स का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक 01 (नौकरी में मिलेगा प्रमोशन)

शुभ अंक- 02 व 09

जॉब व व्यवसाय- सूर्य, चन्द्रमा व मित्र ग्रह गुरु का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 08 व जन्मांक 07 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

जन्मांक 02 (बिजनेस में मिलेगा लाभ)

शुभ अंक- 01 व 09

जॉब व व्यवसाय- जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 06 व 07 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

जन्मांक 03 (नौकरी में संघर्ष का समय है)

शुभ अंक- 01 व 09

जॉब व व्यवसाय- गुरु, चन्द्रमा व मङ्गल का सपोर्ट है। आज का दिन जॉब के लिए संघर्ष का है। व्यवसाय में किसी नए उत्तरदायित्व के आरम्भ के संकेत हैं।

स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।

जन्मांक 04 (बिजनेस डील से मिल सकता है लाभ)

शुभ अंक- 06 व 07

जॉब व व्यवसाय- राहु व शुक्र सपोर्टिंग हैं। आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 06 व 08 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए उड़द का दान करें।

जन्मांक 05 (उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा)

शुभ अंक- 04 व 08

जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक 08 का स्वामीग्रह शनि व मित्र शुक्र लाभ देंगे। जॉब में नामांक 05 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

जन्मांक 06 (नौकरी में तरक्की मिलेगी)

शुभ अंक- 04 व 08

जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में प्रोग्रेस है। अंक 08 के स्वामी शनि व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।

स्वास्थ्य- श्वास के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07 (नौकरी में प्रमोशन के योग)

शुभ अंक- 05 व 06

जॉब व व्यवसाय--- शुक्र व इस अंक का स्वामी केतु स्पोर्टिंग है। व्यवसाय में शुक्र, शनि व केतु कोई नया अनुबंध दे सकता है। जॉब में नामांक 08 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08 (बिजनेस में लाभ मिलेगा)

शुभ अंक- 05 व 06

जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी शनि है। इस अंक का स्वामी भी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

जन्मांक 09 (पदोन्नति के आसार)

शुभ अंक- 02 व 03

जॉब व व्यवसाय-मङ्गल व शुक्र सपोर्टिंग हैं। इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी शनि व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में नामांक 06 तथा 08 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article