अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: अपने बर्थ डेट्स के अनुसार जानें आज सफल या असफल रहेंगे आप, पढ़ें 21 दिसंबर का अंकज्योतिष भविष्यवाणी

आज का अंकफल, Aaj Ka Ankfal, Numerology: आज 21 दिसंबर 2025, दिन रविवार है। आज के अंक ज्योतिष अनुसार यहां देखें आपके जन्मांक के हिसाब से आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है। आज का कार्य सफल होंगे और क्या नहीं, शुभ अंक क्या है, दान से जुड़े सारे अनुष्ठान।

Image

अंकज्योतिष भविष्यवाणी 21 दिसंबर 2025 (pic credit: canva)

आज का अंकफल, Aaj Ka Ankfal, Numerology: आज 21 दिसम्बर 2025 है। 21 का संयुक्त अंक 02 धर्म, विज्ञान, साहित्य, मन व 01 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 01 सूर्य का संयुक्त प्रभाव रहेगा।यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामीग्रह गुरु है। आज 21-12-2025 का भाग्यांक 06 ही रहेगा। अंक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है जो कि शनि व बुध का मित्र है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

21 दिसम्बर 2025 का अंकफल-

जन्मांक 01

  • शुभ अंक- 03 व 06
  • जाँब व व्यवसाय- जाँब में नामांक 02 व 03 की हेल्प से प्रगति होगी। आज का भाग्य स्वामी शुक्र है।सूर्य व गुरु आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।
  • स्वास्थ्य- मङ्गल उदर रोग से परेशानी दे सकता है।
  • आज का उपाय - सुन्दरकाण्ड का पाठ तथा मसूर का दान करें।
  • शुभ रंग -पीला व लाल।
  • भाग्य प्रतिशत-65%

जन्मांक 02

  • शुभ अंक- 03 व 09
  • जाँब व व्यवसाय- चन्द्रमा ,मित्र ग्रह गुरु व सूर्य का प्रभाव रहेगा।जाँब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 02 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
  • स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
  • आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।
  • भाग्य प्रतिशत- 70%
  • शुभ रंग- नारंगी व सफेद

जन्मांक 03

  • शुभ अंक- 01 व 09
  • जाँब व व्यवसाय- गुरु अंक व शुक्र भाग्य स्वामी है। गुरु व मित्र ग्रह सूर्य जाँब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
  • स्वास्थ्य- सूर्य व चन्द्रमा स्वास्थ्य बेहतर करेंगे।
  • आज का उपाय- कम्बल का दान करें।
  • भाग्य प्रतिशत- 75%
  • शुभ रंग- लाल व हरा।

जन्मांक 04

  • शुभ अंक- 06 व 08
  • जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 06 टीचिंग, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 09 से शुभ लाभ है।
  • स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
  • आज का उपाय- ऊनी वस्त्रों का दान करें।
  • भाग्य प्रतिशत- 80%
  • भाग्य प्रतिशत-सफेद व पीला

जन्मांक 05

  • शुभ अंक- 06 व 07
  • जाँब व व्यवसाय- भाग्यस्वामी गुरु,आज का अंकस्वामी शुक्र व इस अंक का स्वामी बुध का सहयोग हैं। जाँब में अंक 02 व 03 से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
  • स्वास्थ्य- कफ जनित रोग से बचें।
  • आज का उपाय-कम्बल व ऊनी वस्त्र का दान करें।
  • भाग्य प्रतिशत- 65%
  • शुभ रंग- नारंगी व लाल

जन्मांक 06

  • शुभ अंक-07 व 08
  • जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक स्वामी व भाग्यस्वामी शुक्र का सपोर्ट है।आज सफलता का दिन है। जाँब में नामांक 06 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
  • स्वास्थ्य- स्किन के मरीज सावधानी बरतें।
  • आज का उपाय -गाय को पालक खिलाएं।
  • भाग्य प्रतिशत- 80%
  • शुभ रंग- हरा व नीला

जन्मांक 07

  • शुभ अंक- 04 व 07
  • जाँब व व्यवसाय- जाँब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे।व्यवसाय में प्रगति है। मानसिक दबाव रह सकता है।
  • स्वास्थ्य- नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
  • आज का उपाय- सूर्योपासना करें।
  • भाग्य प्रतिशत- 65%
  • शुभ रंग- लाल व सफेद

जन्मांक 08

  • शुभ अंक- 06 व 07
  • जाँब व व्यवसाय- आज के दिन अंक स्वामी शनि व भाग्यस्वामी शुक्र का सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी गुरु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
  • स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
  • आज का उपाय- श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
  • भाग्य प्रतिशत- 75%
  • शुभ रंग- लाल व पीला

जन्मांक 09

  • शुभ अंक- 01 व 02
  • जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी शुक्र व इस अंक का स्वामी मंगल व मित्र ग्रह सूर्य व्यवसाय में लाभ देगा। जाँब में नामांक 03 व 06 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
  • स्वास्थ्य- हेल्थ में सूर्य नेत्र विकार दे सकता है।
  • आज का उपाय - गुड़ का दान करें।
  • भाग्य प्रतिशत- 65%
  • शुभ रंग- पीला व सफेद
Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article