अध्यात्म

1st January Puja: नए साल में ऐसे करें भगवान सूर्य नारायण की पूजा, पूरा साल बीतेगा खुशहाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 01:22 AM IST

1st January Surya Dev Puja: इस बार नए साल 2023 में साल की शुरुआत रविवार के दिन से हो रही है, जोकि भगवान सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित होता है। यदि आप साल की शुरुआत भगवान सूर्य देव की पूजा-उपासना के साथ करेंगे तो आपका पूरा साल शुभ रहेगा।

Image

न्यू ईयर 2023 में करें सूर्यदेव की पूजा, पूरा साल रहेगा हैप्पी

KEY HIGHLIGHTS
  • हमेशा तांबे के लोटे से ही दें सूर्य देव को अर्घ्य
  • सूर्य देव को कहा जाता है यश, कीर्ति, स्वास्थ्य और प्रगित का कारक
  • नए साल के पहले दिन रिववार को करें सूर्य नारायण की पूजा

New Year 2023, 1st January Surya Dev Puja: नए साल में सभी पूजा-पाठ कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं हैं। क्योंकि साल के पहले दिन भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने से पूरा वर्ष शुभ व्यतीत होता है और संकटों का सामना नहीं करना पड़ता। नए साल के दिन को बहुत ही खास माना जाता है। इस बार नए साल 2023 की शुरुआत रविवार के दिन से हो रही है। यानी साल की पहली तारीख 1 जनवरी 2023 रविवार पड़ रही है। रविवार का दिन और रविवार की पूजा का संबंध भगवान सूर्य नारायण से होता है। ऐसे में नए साल के दिन यदि आप भगवान सूर्य की पूजा करते हैं तो इससे आपका पूरा वर्ष खुशहाल बीतेगा। जानते हैं नए साल के पहले रविवार के दिन कैसे करें भगवान सूर्य नारायण की पूजा।

सूर्य देव की पूजन विधि

सूर्यदेव की पूजा के लिए हमेशा तांबे के पात्र का ही प्रयोग करें। तांबे के लोटे में लाल चंदन, अक्षत और लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें और एक घी का दीपक भी जलाएं। भगवान को जल देते समय ही जल की धारा से सूर्य देव के दर्शन करें। इसके बाद 'ऊँ सूर्याय नम:' मंत्र का जाप कर भगवान सूर्य को प्रणाम करें। सूर्य देव को अर्घ्य देते समय अपनी दोनों भुजाओं को इतना ऊपर उठाएं कि जल की धारा में सूर्य का प्रतिबिंब दिखाई पड़े।

सूर्य देव की पूजा में ऊँ सूर्याय नम:, ऊँ भास्कराय नम:, ऊँ आदित्याय नमः, ऊँ दिनकराय नमः, ऊँ दिवाकराय नमः, ऊँ खखोल्काय स्वाहा इन मंत्रों का जाप करें। इस दिन शुभ फल की प्राप्ति के लिए सूर्य देव से संबंधित चीजें जैसे-तांबा, पीले या लाल वस्त्र, गेहूं, गुड़, माणिक्य रत्न, लाल चंदन आदि चीजों का दान अपने सामर्थ्यनुसार जरूर करें।

हिंदू धर्म में उगते हुए सूर्य का विशेष महत्व होता है। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने और पूजन करने से उन्नति की प्राप्त होती है। साथ ही सप्ताह में रविवार के दिन यदि आप सूर्यदेव की विशेष पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं तो इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। सूर्य देव की पूजा से स्वास्थ्य, सुख, पद, यश, सफलता और प्रसिद्धि की प्राप्ति होती है।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article