Guru Ketu Formed Navpancham yoga: बृहस्पति देव यानी गुरु 1 मई 2024 को वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं और छाया ग्रह केतु कन्या राशि में विराजमान है। इस तरह से देखें तो केतु और गुरु एक-दूसरे से नौवें भाव में स्थित हैं। ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस स्थिति में नवपंचम राजयोग का निर्माण होता है। जो सिंह राशि में बन रहा है। ये योग तीन राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ साबित होगा। इन राशि वालों की किस्मत पलटकर रख देगा।
वृषभ राशि
ये गोचर वृषभ राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। आप इस दौरान जो भी योजनाएं बनाएंगे वो सफल होंगी।
मिथुन राशि
नवपंचम योग मिथुन राशि वालों को भी असीम लाभ देगा। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल रहेंगी। आपको हर जगह मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश के लिए भी समय अनुकूल दिख रहा है। नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो इस काम में भी आपको सफलता मिलेगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए भी ये समय काफी सकारात्मक दिखाई दे रहा है। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं तो समय अच्छा है। पैसों की बचत करने में भी आप सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को उन्नति के कई अवसर प्राप्त होंगे।
