अध्यात्म

Nautapa 2024: नौतपा की हुई शुरुआत, जानिए इस दौरान क्या करें क्या नहीं

Nautapa 2024: नौतपा की शुरुआत 25 मई 2024 से हो चुकी है ये 2 जून 2024 तक पूरे 9 दिन के लिए रहने वाला है। इस दौरान सूर्य की किरण सीधे पृथ्वी पर पड़ती है। जिसके कारण गर्मी बहुत बढ़ जाती है। आइए जानते हैं इस समय में क्या करें क्या नहीं।

Image

Nautapa 2024

Nautapa 2024: जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तब हर साल नौतपा पूरे नौ दिनों के लिए लगता है। इस साल नौतपा 25 मई से शुरु हुआ है और 2 जून तक रहने वाला है। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही तापमान बहुत अधिक बढ़ जाता है। जिसके कारण धरती पर भीषण गर्मी होने लगता है। इस समय में सूरज की किरणे सीधा धरती पर पड़ने लगती है। हिंदू धर्म नौतपा को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। आइए जानें इस समय में क्या करना चाहिए क्या नहीं।

कब तक रहेगा नौतपा

नौतपा की शुरुआत 25 मई से हो गई है, ये 2 जून तक रहने वाला है। इस समय में सूर्य 15 दिनों के लिए रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं। सूर्य के इस नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा लग जाता है। इस समय में धरती और सूर्य एक दूसरे के आमने- सामने रहते हैं। इस कारण धरती पर गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।

नौतपा में क्या करें

  • नौतपा में ठंडी चीजें जैसे दही, छाछ, लस्सी, नारियल पानी का अधिक सेवन करना चाहिए।
  • इस समय में सुबह उठकर स्नना के बाद सूर्य देवता को जल अर्पित करें। जिससे वो शीतल हो सकें।
  • नौतपा के दौरान सूर्यनरायण की पूजा करें और आदित्य हृदय स्रोत का पाठ जरूर करें।

नौतपा में क्या ना करें

  • नौतपा के समय में ज्यादा तेल, मसाला और तली चीजों का सेवन ना करें।
  • इस समय में बच्चों को और खुद ही बिना वजह बाहर जानें से रोकें।
  • नौतपा के दौरान अगर कोई दक्षिण मांगने आए तो उसे खाली ना लौटाएं।

नौतपा में अधिक गर्मी क्यों होती है

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाते हैं। तब नौतपा लगता है। ऐसा माना जाता है कि नौतपा में अगर बारिश हो तो पूरे वर्ष बारिश होने की संभावना होती है। इस समय में सूरज की किरण धरती पर सीधे आती है। इस कारण इस समय में अधिक गर्मी पड़ने लगती है। इस समय में मौसम के हाल को देखकर ही किसान भविष्य में होने वाले फसल का अंदाजा लगाते हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article