अध्यात्म

June Pradosh Vrat Date 2024: जून के महीने में कब- कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, यहां जानें डेट और शुभ मुहूर्त

June Pradosh Vrat Date 2024: प्रदोष का व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। ये व्रत कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष दोनों ही त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। ऐसे में जून के महीने का प्रदोष व्रत कब- कब रखा जाएगा।

Image

June Pradosh Vrat 2024

June Pradosh Vrat Date 2024: प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित व्रत है। इस दिन पूरे विधि- विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। ये व्रत हर मास के त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान शंकर की प्रदोष काल में पूजा की जाती है। प्रदोष व्रत रखने से और शिव की पूजा करने से साधक को संतान सुख की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख, समृद्धि आती है। इसके साथ भगवान भोलेनाथ की कृपा साधक पर सदा बनी रहती है। आइए जानते हैं जून के महीने में कब- कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत।

June Pradosh Vrat Date 2024 (जून प्रदोष व्रत डेट 2024)

जून महीने का पहला प्रदोष व्रत

हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 3 जून की रात 12 बजकर 18 मिनट पर होगा। वहीं इस तिथि का समापन 4 जून की रात 10 बजे होगा। प्रदोष व्रत की पूजा शाम के समय की जाती है। ऐसे में ये व्रत 4 जून 2024 को रखा जाएगा।

जून महीने का दूसरा प्रदोष व्रत

हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 19 जून की सुबह 07 बजकर 28 पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 20 जून को सुबह 07 बजकर 49 मिनट होगा। ऐसे में ये व्रत 20 जून 2024 को रखा जाएगा।

प्रदोष व्रत महत्व (Pradosh Vrat Importance)

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत महत्व है। इस दिन का व्रत रखने से और विधिवत शिव की पूजा करने से साधक को सुख, समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही इस व्रत को करने से साधक को हर प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। प्रदोष का व्रत करने से सारे दोष से भी छुटकारा मिल जाता है और शुभ फल की प्राप्ति होती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article