अध्यात्म

Narak Chaturthi 2022: नरक चतुर्दशी पर इन कामों को किया तो आ सकता है भारी संकट, बचने के ये हैं उपाय

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 02:45 PM IST

दिवाली से एक दिन पहले नरक चतुर्दशी मनाई जाती है। इस साल नरक चतुर्दशी 23 अक्टूबर 2022 है। शास्त्रों में इस दिन को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन कुछ कार्यों को करना शुभ तो कुछ कार्यों को अशुभ माना गया है। जानते हैं नरक चतुर्दशी पर क्या करें और क्या नहीं।

Image

नरक चतुर्दशी पर ये काम करने से बचें

KEY HIGHLIGHTS
  • नरक चतुर्दशी पर उबटन और तेल से करना चाहिए स्नान
  • नरक चतुर्दशी पर घर के दक्षिण दिशा को रखें साफ
  • नरक चतुर्दशी के दिन श्रीकृष्ण ने नरकासुर राक्षस का किया था वध

Narak Chaturthi 2022 Importance: दिवाली से एक दिन पहले नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाता है। इसे छोटी दिवाली, नरक चतुर्दशी या रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इसी दिन धनतेरस भी होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार नरक चतुर्दशी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। इस साल नरक चतुर्दशी रविवार 23 अक्टूबर 2022 को पड़ेगी। धार्मिक व पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध कर 16 हजार कन्याओं को मुक्त कराया था। इसलिए इसको नरक चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है।

नरक चतुर्दशी के दिन स्नान, दीपदान, पूजा और व्रत का विशेष महत्व होता है। इस दिन कुछ कार्यों को करना बेहद शुभ माना गया है। इससे घर पर सुख समृद्धि का आगमन होता है तो वहीं कुछ कार्य वर्जित माने गए हैं। जानते हैं छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी के दिन किन कार्यों को करना चाहिए और कौन से कार्य वर्जित माने गए हैं।

नरक चतुर्दशी के दिन जरूर करें ये कार्य

• नरक चतुर्दशी के दिन तेल और उबटन लगाकर स्नान करने का महत्व होता है।

• इस दिन यमदेव के नाम का दीप जरूर जलाएं। इससे परिवार में किसी की भी अकाल मृत्यु नहीं होती और नरक की यातनाओं से मुक्ति मिलती है।

• नरक चतुर्दशी के दिन भगवान कृष्ण के नरकासुर का वध किया था। इसलिए इस दिन श्रीकृष्ण की पूजा जरूर करें।

• नरक चतुर्दशी को काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां कालिका की पूजा से संकटों से मुक्ति मिलती है।

नरक चतुर्दशी पर भूलकर भी न करें ये कार्य

• नरक चतुर्दशी के दिन दक्षिण दिशा में गंदगी न करें। इससे यम देव और पितृ नाराज होते हैं।

• इस दिन झाड़ू को गंदा न करें और पैर भी न लगाएं।

• नरक चतुर्दशी के दिन मांसाहार भोजन का सेवन न करें। वैसे तो पूरे दीपोत्सव के दौरान ही मांसाहारी भोजन नहीं खाना चाहिए।

•इस दिन तिल के तेल का दान भूलकर भी न करें। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

•नरक चतुर्दशी के दिन जीवहत्या न करें।

घर को साफ रखना है जरूरी: वैसे तो हर त्योहार पर साफ सफाई का अपना अलग ही महत्व है, लेकिन दिवाली पर इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। कोशिश करें कि नरक चतुर्दशी के दिन तक आप दिवाली की सभी तैयारियां पूरी कर लें। क्योंकि इसी दिन से दीपोत्सव की शुरुआत होती है और मां लक्ष्मी साफ स्थान पर ही निवास करना यानी आना पसंद करती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article