अध्यात्म

Mohini Ekadashi 2024 Upay: मोहिनी एकादशी पर जरूर करें ये खास उपाय, खुशियों से भर जाएगा घर

Mohini Ekadashi 2024 Upay: मोहिनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित व्रत है। इस दिन का व्रत रखने से और कुछ खास उपायों को करने से घर में सुख, समृद्धि आती है। आइए जानते हैं कि मोहिनी एकादशी के दिन किना उपायों को करना चाहिए।

Image

Mohini Ekadashi 2024 Upay

Mohini Ekadashi 2024 Upay: मोहिनी एकादशी का व्रत हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल ये व्रत 19 मई 2024, रविवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूरे विधि- विधान से पूजा की जाती है। इस दिन का व्रत रखने से साधक को मोह के बंधनों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही धन दौलत में वृद्धि के लिए भी ये व्रत रखना शुभ होता है। मोहिनी एकादशी के दिन कुछ उपायों को करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानें इस दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Mohini Ekadashi 2024 Upay (मोहिनी एकादशी उपाय)

केले के पेड़ की पूजा

मोहिनी एकादशी के दिन घर में पूजा करने के बाद केले के पेड़ की पूजा करें। इस दिन केले के पेड़ में घी का दीपक जलाएं और भगवान से सुख, समृद्धि के लिए कामना करें। ऐसा करने से जल्द ही आर्थिक संकट से छुटकारा मिल जाएगा।

बिजनेस में तरक्की के लिए

मोहिनी एकादशी के दिन बिजनेस में तरक्की पाने के लिए ब्राह्मण को भोजन कराएं और अपनी क्षमतानुसार दान करें। इसके साथ ही आप मंदिर में जाकर किसी भूखे को भी भोजन करा सकते हैं। ऐसा करने से आपके कारोबार में तरक्की होगी।

वैवाहिक जीवन की खुशी के लिए

मोहिनी एकादशी के दिन सुबह स्नान के बाद पूजा के समय 'ऊँ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।'इस मंत्र का 11 बार जाप करें। ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी।

कार्य की पूर्ति के लिए

मोहिनी एकादशी के दिन 21 पीपल के पत्ते लें और उस पर 'ॐ विष्णवे नमः लिखकर पूजा के समय भगवान विष्णु को अर्पित कर दें। ऐसा करने से आपके सारे बिगड़े काम बनेंगे और सभी कार्यों की पूर्ति होगी।

मनचाहे वर के लिए

मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को दूध और चावल से बनी खीर का भोग लगाएं। इस भोग को लगाने से माता लक्ष्मी और भगवान श्री हरि प्रसन्न होते हैं और साधक को मनचाहा वरदान देते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article