अध्यात्म

बुध का मेष राशि में गोचर, इन राशियों को दिलाएगा अपार धन

7 मई 2025 को बुध देव मंगल की राशि मेष में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में बुध के आने से जहां कुछ राशियों को लाभ मिलेगा तो कुछ के लिए ये गोचर हानिकारक साबित होगा। जानिए किन राशियों के लिए ये गोचर लकी साबित होने वाला है।

Image

Mercury transit in Aries 2025

Budh Gochar In Mesh Rashi: ज्योतिष में बुध का गोचर काफी अहम माना जाता है। 7 मई को बुध देव मंगल की राशि मेष में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में बुध का गोचर 5 राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित होगा। इन राशियों की किस्मत चमक उठेगी। हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया हो जाएगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को करियर में लाभ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया हो जाएगी। कुंडली में बुध की स्थिति के आधार पर कई लोगों को धन के मामले में राहत मिल सकती है। अटका हुए पैसा प्राप्त होने के भी प्रबल आसार हैं। इस समय आपके लिए इंक्रीमेंट या बोनस मिलने के योग भी बन रहे हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्‍मकता और विचार दूसरों का ध्‍यान आकर्षित करेंगे। आप करियर में प्रगति करेंगे। यदि आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले परिवार के साथ तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं। इस समय व्‍यापारियों के लिए अवसर खुद चलकर उनके पास आएंगे। आपकी इस समय आमदनी अच्‍छी रहने वाली है। काम करने वाले जातकों को विदेश में नौकरी मिल सकती है जिससे उनकी आय बढ़ेगी और उन्‍हें वित्तीय स्थिरता प्राप्‍त होगी।

कन्या राशि

पैतृक संपत्ति प्राप्‍त करने के लिए यह अनुकूल समय है। इस समयावधि में आपके करियर में कई लाभकारी चीजें हो सकती हैं। आपको अचानक से प्रमोशन मिल सकता है। यदि आपका पैसा कहीं अटका हुआ था, तो अब वह आपको वापस मिल सकता है।

धनु राशि

धनु राशि वाले नौकरी और जिंदगी को लेकर समझदारी भरे निर्णय लेते हुए नजर आएंगे। आपको नए प्रोजेक्‍ट मिल सकते हैं जो आपके करियर को सही दिशा में ले जाने का काम करेंगे।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article