अध्यात्म

इन 5 राशियों के अच्छे दिन स्टार्ट, बुध और शुक्र ने बना लिया द्विद्वादश योग

Budh And Shukra Dwidwadash Yog 2026: 15 मार्च को बुध और शुक्र एक दूसरे से 30 डिग्री पर आ गए हैं और इससे द्विद्वादश योग का निर्माण हो गया है। ज्योतिष में द्विद्वादश योग को बेहद ही खास माना गया है। इस कारण कुछ राशि वालों को बंपर लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं वे खुशनसीब राशियां कौन सी है।

Image

बुध और शुक्र के बीच बने द्विद्वादश योग से किनको लाभ होगा?

Budh And Shukra Dwidwadash Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में जब दो ग्रह एक खास डिग्री पर आकर संबंध बनाते हैं तो उससे अलग-अलग प्रकार के योग बनते हैं। इन योगों का असर कई राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है। ज्योतिष गणना के अनुसार 15 मार्च की सुबह 12 बजकर 26 मिनट पर बुध और शुक्र एक दूसरे से 30 डिग्री पर आ गए हैं।

इस समय शुक्र मीन राशि में और बुध कुंभ राशि में मौजूद हैं। दोनों ग्रहों के बीच 30 डिग्री का अंतर बनने से द्विद्वादश योग का निर्माण हो गया है। ज्योतिष में यह योग कई मामलों में नए अवसर और लाभ के संकेत देता है। खासतौर पर बुद्धि, व्यापार, धन और संचार से जुड़े मामलों में आपको ज्यादा लाभ मिल सकता है। ग्रहों की इस स्थिति को देखते हुए कुछ राशि के लोगों को इस योग से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, इसलिए इस योग का असर इस राशि के लोगों पर ज्यादा देखने को मिल सकता है। इस दौरान करियर और कामकाज में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को सीनियर का सहयोग मिल सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को भी किसी नई योजना या डील से लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में भी स्थिति बेहतर हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह योग कामकाज और रोजमर्रा के मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है। इस दौरान काम में गति आ सकती है और लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना बन सकती है। ऑफिस में आपके काम की सराहना भी हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए यह योग रचनात्मक कार्यों में सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए काम शुरू करने का मन बन सकता है। जो लोग कला, मीडिया या क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह योग संपर्क और संचार से जुड़े मामलों में लाभ देने वाला रह सकता है। इस दौरान नए लोगों से मुलाकात हो सकती है और उनसे आगे चलकर फायदा मिल सकता है। भाइयों और दोस्तों का सहयोग मिलने से कई काम आसान हो सकते हैं। छोटी यात्रा का भी योग बन सकता है।

मीन राशि

मीन राशि में ही शुक्र मौजूद हैं, इसलिए इस राशि के लोगों को इस योग का विशेष प्रभाव महसूस हो सकता है। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ सकता है और कई कामों में सफलता मिलने की संभावना बन सकती है। नौकरी और बिजनेस दोनों में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article