अध्यात्म

मीन राशिफल, 07 नवंबर 2022: किसी के बहकावे में आकर ना उठाएं कोई गलत कदम, इन बातों का रखें खास ध्यान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 7, 2022, 02:01 AM IST

Meen Rashifal Today (Pisces Horoscope Today), आज का मीन राशिफल 07 नवंबर 2022: इस राशि के जातकों को जिंदगी के प्रति भरोसा बनाए रखना बहुत जरूरी है और आपको भी इस समय उसी भरोसे की जरूरत है जो आपकी जिंदगी के सुकून और खुशियों को बनाए रखे।

Image

07 नवंबर 2022 का मेष राशिफल

Meen Rashifal Today (Pisces Horoscope Today), आज का मीन राशिफल 07 नवंबर 2022: मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। इस राशि के जातकों को जिंदगी के प्रति भरोसा बनाए रखना बहुत जरूरी है और आपको भी इस समय उसी भरोसे की जरूरत है जो आपकी जिंदगी के सुकून और खुशियों को बनाए रखे।

क्या करें

जिंदगी के प्रति भरोसा बनाए रखना बहुत जरूरी है और आपको भी इस समय उसी भरोसे की जरूरत है जो आपकी जिंदगी के सुकून और खुशियों को बनाए रखे। यह समय मुश्किल भरा है इसलिए आपको बहुत सारा धैर्य भी बरतना होगा।

क्या न करें

किसी से कोई ऐसी बात न कहें जिसका बुरा असर पड़े और वो बुरा असर घर परिवार के रिश्तों पर पड़ सकता है इसलिए अपनों को नाराज करते चले जाना इस समय किसी भी वजह से ठीक नहीं है।

रुकावटें और चुनौतियाँ

रोजमर्रा की चुनौतियाँ बनी रह सकती हैं पर आप अपनी ही धुन में इतने ज्यादा व्यस्त हैं की आप उन चुनौतियों की ओर देख नहीं पा रहे और इसी चीज को समझ लेने की और संभाल लेने की जरूरत है। समय के साथ कदम ताल मिलाकर चलने के लिए हर तरह की मुश्किल को भी समझना ही पडता है।

सेहत

सेहत से जुडी कोई बड़ी समस्या नहीं है पर लापरवाही बहुत है और उसमें अपनों की सेहत भी शामिल है जिसके लिए आपको थोड़ा सा ध्यान देना होगा। हर चीज को लापरवाही की नजर से देखने से भी नुकसान ही होता है।

आज की राशि का भविष्य दर्पण

मीन राशि वालों को इस बात को समझना होगा की आज का दौर मुश्किल भरा है लेकिन आने वाले दिनों में मुश्किलें भी दूर हो जाएंगी और हालात भी बेहतर होते चले जाएंगे। घर परिवार की खुशियों में इजाफा भी होगा और आपका भरोसा भी जगेगा और यह सबकुछ आने वाले दस बारह दिनों में ही होता चला जाएगा और आपके लिए जिंदगी में ऐसा परिवर्तन का दौर शुरू होगा जो आपको हर तरह से मदद करता चला जाए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article