May Ekadashi 2025 Dates: सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने में दो बार एकादशी आती है। शुक्ल और कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही व्रत रखा जाता है। भक्त इस दिन विष्णु भगवान का प्रिय भोग बनाते हैं और उन्हें अर्पित करते हैं। अब मई के महीने की शुरुआत हो गई है और अगर आप मई में पड़ने वाली एकादशी की डेट जानना चाहते हैं तो यहां से देख सकते हैं। यहां मई की मोहिनी और अपरा एकादशी की तिथि और शुभ मुहूर्त दिए गए हैं।
कब है मोहिनी एकादशी?
एकादशी वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन मोहिनी एकादशी मनाई जाती है। इस साल 7 मई को सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि शुरू होगी, जो 08 मई को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए 8 मई को मोहिनी एकादशी मनाई जाएगी।
कब है अपरा एकादशी?
ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन अपरा एकादशी मनाई जाती है। 23 मई को देर रात 01 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगी और 23 मई को रात 10 बजकर 29 मिनट पर समाप्त हो जाएगी, इसलिए 23 मई को अपरा एकादशी मनाई जाएगी।
एकादशी का महत्व-
एकादशी का व्रत करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। साथ ही विष्णु भगवान का आशीर्वाद मिलता है। कहते हैं कि महाभारत काल में पांडव भी एकादशी का व्रत रखते थे। इस व्रत को करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है। एकादशी व्रत मन और इंद्रियों पर नियंत्रण रखने में मदद करता है और आध्यात्मिक प्रगति की ओर ले जाता है।
