अध्यात्म

March 2023 Vrat Tyohar: जानें होली, आमलकी एकादशी, चैत्र नवरात्रि, लाभ पंचमी, प्रदोष व्रत, गणगौर पूजा, होलिका दहन की तारीख

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 1, 2023, 10:10 AM IST

March Festivals 2023: मार्च महीने का आरंभ आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi) से होगा और समापन चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के साथ होगा। इस बीच कई होलिका दहन (Holika Dahan), होली (Holi 2023), प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat), लाभ पंचमी (Labh Panchami) समेत कई महत्वपूर्ण त्योहार पड़ेंगे। जानें सभी त्योहारों की तारीख।

Image

मार्च में पड़ेंगे होली, होलिका दहन, शनि प्रदोष व्रत, चैत्र नवरात्र जैसे कई बड़े व्रत-त्योहार

March 2023 Festivals List: अंग्रेंजी कैलेंडर के हिसाब से मार्च साल का तीसरा महीना होता है। वहीं हिंदू पंचांग अनुसार इस महीने में फाल्गुन और चैत्र मास (Chaitra Maas) पड़ता है। चैत्र हिंदू कैलेंडर (Hindu Calendar) का पहला महीना भी माना जाता है। 8 मार्च से चैत्र मास आरंभ हो जाएगा। इसी महीने में चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) भी पड़ती हैं। बता दें कि ये महीना हिंदुओं के साथ-साथ मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए भी खास होता है। क्योंकि इस महीने से उनका पाक महीना रमजान (Ramadan) शुरू हो जाता है। मार्च में होली (Holi), होलिका दहन (Holika Dahan), आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi), चैत्र नवरात्रि जैसे कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ने वाले हैं। जानिए सभी व्रत-त्योहारों की डेट्स।

मार्च 2023 के व्रत और त्योहार(March 2023 Festivals List)

तारीखवारत्योहार
3 मार्च 2023शुक्रवारआमलकी एकादशी
4 मार्च 2023शनिवारशनि प्रदोष व्रत
7 मार्च 2023मंगलवारहोलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
8 मार्च 2023बुधवारहोली
9 मार्च 2023गुरुवारभाई दूज
11 मार्च 2023शनिवारसंकष्टी चतुर्थी
12 मार्च 2023रविवाररंग पंचमी
14 मार्च 2023मंगलवारशीतला सप्तमी
15 मार्च 2023बुधवारमीन संक्रांति, खरमास शुरू
18 मार्च 2023शनिवारपापमोचिनी एकादशी
19 मार्च 2023रविवारप्रदोष व्रत (कृष्ण)
20 मार्च 2023सोमवारमासिक शिवरात्रि
21 मार्च 2023मंगलवारचैत्र अमावस्या
22 मार्च 2023बुधवारचैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष शुरू, गुड़ी पड़वा, झूलेलाल जयंती
23 मार्च 2023गुरुवाररमजान शुरू, चेटी चंड
24 मार्च 2023शुक्रवारगणगौर, मत्स्य जयंती, गौरी पूजा
25 मार्च 2023शनिवारविनायक चतुर्थी, लक्ष्मी पंचमी
29 मार्च 2023बुधवारचैत्र नवरात्रि अष्टमी
30 मार्च 2023गुरुवारराम नवमी, चैत्र नवरात्रि समापन

चैत्र नवरात्र 2023 कब से कब तक रहेंगे? मां दुर्गा की उपासना के नौ दिन 22 मार्च से शुरू हो रहे हैं और इसका समापन 30 मार्च को राम नवमी के साथ होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article