अध्यात्म

Mansa Puja 2023 Date: मनसा पूजा कब है 2023 में, जानें कौन हैं ये देवी और क्या है इनकी पूजा का महत्व

Mansa Puja 2023 Date and Time (मनसा पूजा कब है 2023): मां मनसा को नागों की देवी माना गया है। श्रावण और भादो के महीने में इनकी खास पूजा होती है। नाग पंचमी के दिन मनसा देवी की पूजा का खास विधान है। यहां जानें मनसा पूजा 2023 का डेट और हिंदी में। ये पर्व देश कुछ राज्यों में खास विधि से मनाया जाता है।

Image

Mansha Devi Puja 2023: मनसा देवी पूजा कब है, जानें तिथि व शुभ मूर्हुत

Mansa Puja 2023 Date and Time (मनसा पूजा कब है 2023): हिंदू धर्म में अनेक देवी- देवताओं की पूजा की जाती है। बांग्ला पंचाग के अनुसार श्रावण और भाद्रप्रद मास में मनसा देवी की पूजा की जाती है। मनसा देवी पूजा को नागपंचमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन विशेष रूप से सर्प देवता की पूजा की जाती है। मनसा देवी की पूजा का पर्व अधिकतर असम, बंगाल और झारखंड की तरफ मनाया जाता है।

Mansa Puja 2023 Date

इस साल मनसा देवी की पूजा 7 जुलाई, 17 अगस्त और 18 सितंबर को मनाई जाएगी। इस बार ये व्रत 17 अगस्त को मनाया जा रहा है। रात में पूजा-अर्चना की जाएगी और अगले दिन 18 अगस्त को माता को बलि देकर श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर उपवास का पारण करेंगे।

Mansa Puja 2023 Date and Time in Hindi

सावन और भादो के महीने में मां मनसा की पूजा होती है। देखें 2023 में मनसा पूजन की डेट

7 जुलाई 2023, दिन शुक्रवार

17 अगस्त 2023, दिन गुरुवार

18 सितंबर 2023, दिन सोमवार

मनसा देवी कौन हैं

मां मनसा को भगवान शंकर की मानस पुत्री के रूप में जाना जाता है। मां मनसा को सर्पों की देवी माना जाता है। मां मनसा के वासुकी नाग की बहन के रूप में भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि मां मनसा की पूजा सच्चे मन से करने से व्यक्ति के सारे रोग,दोष दूर हो जाते है। मां मनसा की पूजा करने से धन- धान्य की भी प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि खेती के समय मां मनसा जहरीले सांप से भक्तों के खेत- खलिहान की रक्षा करती हैं।

मनसा देवी पूजा महत्व

सनातन धर्म में मां मनसा की पूजा का विशेष महत्व है। मनसा देवी को भगवान शिव की मानस पुत्री के रूप में जाना जाता है। मां मनसा की पूजा करने से मनुष्य के जीवन के सारे रोग दूर हो जाते हैं। यदि किसी की कुंडली में सर्प दोष हो तो उसे मां मनसा की उपासना करनी चाहिए, ऐसा करने से उसका सर्प दोष दूर हो जाता है। अगर किसी के घर में धन की कमी हो रही हो या अन्य को कोई बाधाएं आ रही हो तो इन सब संकटो से भी मां मनसा मुक्ति दिलाती हैं। रोगों से मुक्ति प्राप्त करने के लिए मां मनसा की पूजा की जाती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article