अध्यात्म

Mangalwar Puja Tips in Hindi: इन सिद्ध मंत्रों का करें जाप, भय, बाधा और शत्रु से होगी रक्षा

Mangalwar Puja Tips in Hindi: हनुमान जी की कृपा पाने के लिए मंगलवार के दिन पूजा करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन सच्चे मन और सही विधि से पूजा करने से मंगल ग्रह और कर्ज मुक्ति से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है और भय, बाधा और शत्रु से रक्षा होती है। होती है। मंगलवार पूजा के आसान और प्रभावशाली टिप्स के बारे में यहां डिटेल में जानकारी दी गई है।

Image

Mangalwar Puja Tips (photo credit canva)

Mangalwar Puja Tips in Hindi (मंगलवार पूजा टिप्स हिंदी में): हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार मंगलवार का दिन हनुमान जी का होता है। इस दिन जो भक्त व्रत रखते हैं और पूजन करते हैं उन्हें शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और आध्यात्मिक सभी स्तरों पर लाभ प्राप्त होता है। मंगलवार के दिन पूजा करने से भय, बाधा और शत्रु से रक्षा होती है। हनुमान जी का आशीर्वाद पाने के लिए उनके भक्त मंगलवार का व्रत करते हैं तथा उनकी पूजा करते हैं। शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसी पूजन टिप्स, व‍िधि और मंत्र हैं ज‍िनको मंगलवार के दिन करने से आपके जीवन से सभी प्रकार के कष्ट भी दूर होते हैं। आप यहां मंगलवार पूजा टिप्स हिंदी में देख सकते हैं।

1- प्रातः काल स्नान कर लाल वस्त्र पहनें (लाल रंग शुभ माना जाता है)

2- हनुमान चालीसा का पाठ करें- बजरंग बाण या सुंदरकांड का पाठ भी अत्यंत फलदायी होता है।

3- हनुमान जी को लाल फूल, गुड़ और चोला (सिंदूर व तेल) अर्पित करें।

4- हनुमान जी के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

5- किसी गरीब को लाल वस्त्र, मसूर की दाल, तांबा या गुड़ का दान करें।

6- 'ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः' इस मंगल मंत्र का 108 बार जप करें।

7- अगर संभव हो तो मंगलवार का व्रत रखें

Mangalwar Puja Mantra in Hindi (शुक्रवार पूजा मं‍त्र ह‍िंदी में):

ॐ ऐं भ्रीम हनुमते श्री राम दूताय नमः। (हनुमान बीज मंत्र)

ॐ आंजनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्। (हनुमान गायत्री मंत्र)

जय हनुमंत संत हितकारी, सुन लीजिए प्रभु अरज हमारी। (बजरंग बाण से उद्धरण)

ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः। (मंगल ग्रह शांतिपाठ मंत्र)

संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा। (हनुमान चालीसा का समापन मंत्र)

डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article