अध्यात्म

शिखर छूने की तैयारी कर लें इन 5 राशियों के लोग, बन गया है दशांक योग

Mangal Yam Dashank Yog 2026: 16 मार्च को भूमिपुत्र मंगल और यम के बीच दशांक योग का निर्माण हो गया है। इस योग के चलते कुछ राशि वालों को बंपर लाभ होने के पूरे आसार हैं। इन राशि वालों की लाइफ में आने वाली सभी परेशानियों का अंत भी इसी के साथ हो जाएगा। आइए जानते हैं कि वे लकी राशियां कौन सी हैं?

Image

मंगल और यम के बीच बने दशांक योग से किनको लाभ होगा?

Mangal-Yam Dashank Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के बीच बनने वाले विशेष कोण कई तरह के योग बनाते हैं। इन योगों का असर अलग-अलग राशियों के जीवन पर अलग तरीके से देखने को मिलता है। ज्योतिष गणना के अनुसार 16 मार्च की सुबह 4 बजकर 48 मिनट पर मंगल और यम एक-दूसरे से 36 डिग्री पर आ गए हैं। इस स्थिति के कारण दोनों के बीच दशांक योग का निर्माण हुआ है।

इस दौरान मंगल और यम दोनों ही कुंभ राशि में मौजूद हैं। ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि और पराक्रम का कारक माना जाता है। वहीं यम को कर्म और जीवन के अंत से जुड़े नियमों का प्रतीक माना जाता है। जब ये दोनों ग्रह खास कोण पर आते हैं तो यह योग जीवन में अनुशासन, निर्णय लेने की क्षमता और कठिन परिस्थितियों को संभालने की ताकत देता है। कुंभ राशि से यह योग अलग-अलग राशियों के अलग भावों में बनकर फल देगा। आइए जानते हैं कि यह योग किन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है?

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह योग लाभ भाव में बन रहा है। इसलिए इस दौरान आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। दोस्तों और परिचितों से सहयोग मिल सकता है। कामकाज से जुड़े मामलों में भी नए अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने प्रयास का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना भी बन सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह योग दशम भाव में प्रभाव डाल रहा है। यह भाव करियर और प्रतिष्ठा से जुड़ा होता है। इसलिए इस दौरान नौकरी और बिजनेस के मामलों में प्रगति देखने को मिल सकती है। सीनियर का सहयोग मिल सकता है और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह योग नवम भाव में प्रभाव दे रहा है। इसे भाग्य और धर्म का भाव माना जाता है। इस दौरान भाग्य का साथ मिल सकता है और अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। यात्रा का योग भी बन सकता है और उससे लाभ मिलने की संभावना है। पढ़ाई और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी समय अच्छा रह सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए यह योग पंचम भाव में बन रहा है। यह भाव बुद्धि, शिक्षा और रचनात्मक कार्यों से जुड़ा होता है। इस दौरान नए विचार आ सकते हैं और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए भी यह समय अच्छा रह सकता है और पढ़ाई में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह योग लग्न भाव में बन रहा है। इससे आत्मविश्वास बढ़ सकता है और व्यक्तित्व में आकर्षण भी बढ़ेगा। इस दौरान कई कामों में सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी और बिजनेस दोनों में नए अवसर मिल सकते हैं और लोग आपकी बातों को महत्व दे सकते हैं।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए क्या मृत व्यक्ति के कपड़े पहनने चाहिए। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Mohit Tiwari
मोहित तिवारी author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article