Makar Sankranti 2024 Kitni Tarikh Ki Hai ( मकर संक्रांति कब है): साल 2024 में मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी 2024, सोमवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान और दान की परंपरा है। शास्त्रों में इस दिन को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024) के ही दिन से प्रायगराज में माघ मेले का आरंभ होता है। ये त्योहार हर जगह पर अलग- अलग तरीके से मनाया जाता है। जिस दिन सूर्य धनु राशि से निकलर कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। उस दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है। इसको उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है। इस बार मकर संक्रांति के दिन अद्भुत संयोग बन रहे हैं। इस संयोग से कुछ राशियों को भरपूर लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं किन राशि वालों को इस संयोग से लाभ मिलने वाला है।
इन योगों का होगा संयोग
इस साल 15 जनवरी मकर संक्रांति के दिन तीन महत्वपूर्ण शुभ योग बन रहे हैं। सबसे बड़ा योग रवि योग है। इस दिन रवि योग प्रशिक्षण 7:15 से 8:07 बजे तक होगा। इस योग में स्नान और दान का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति के दिन रवि योग के अलावा महापुण्य योग भी बनता है। इस योग में दान और पवित्र नदी में स्नान का विशेष महत्व है। वहीं इस बार संक्रांति में वरियान योग भी बन रहा है। कुबेर और शुक्र मंत्र का जाप विशेष लाभ देगा।इन राशि वालों को होगा लाभ
मेष
मकर संक्रांति के दिन मेष राशि वालों को शुभ संयोग से विशेष लाभ होगा। इस राशि वाले लोगों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। माता लक्ष्मी की कृपा से आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है।
मिथुन
मकर संक्रांति पर बनने वाला संयोग मिथुन राशि के लिए बेहद शुभ रहेगा। इस दिन बनने वाला संयोग आपके लिए बड़ा आर्थिक लाभ लेकर आएगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपकी जीवन प्रत्याशा बढ़ेगी। मकर संक्रांति के दिन बनने वाला संयोग आपके पारिवारिक जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। पार्टनर के साथ आपका लगातार चल रहा मनमुटाव दूर हो जाएगा। आपके बीच प्यार बढ़ेगा। मिथुन राशि वालों को नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।
सिंह
सिंह राशि वालों को विदेश जाने का अच्छा मौका मिल सकता है। इस राशि वाले लोगों को अपने दोस्तों और परिवार से पूरा सहयोग मिलता है। आपका पार्टनर आपका सहयोग करेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। मकर संक्रांति के दिन से आपके जीवन में समृद्धि आएगी। इस राशि के लोगों को भूमि, भवन, वाहन आदि के मामले में अच्छी किस्मत की उम्मीद है और उन्हें अचानक धन लाभ हो सकता है।
