Makar Rashifal Today (Capricorn Horoscope Today), आज का मकर राशिफल 07 नवंबर 2022: जिंदगी की खुशियाँ इस बात पर निर्भर करती हैं की आप कितना लोगों के बारे में सोचते हैं और कितना उनसे जुड़ते हैं। इस समय की परेशानी यह है की आप अपनी ही धुन में और अपनी ही दुनिया में मगन हैं और अगर आप लोगों के बारे में कुछ सोच रहे हैं तो उसमें नकारात्मकता ज्यादा है और आपका योगदान कम है।
क्या करें – जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमें भरोसा बढ़ाएंगे तो जिंदगी का तालमेल बेहतर होता चला जाएगा। कामकाज की स्तिथि वैसे भी ठीक है पर आपके भरोसे की कमी है जिसकी वजह से आपको चुनौतियाँ ज्यादा नजर आ रही हैं और अच्छाइयाँ कम नजर आ रही हैं और इसी चीज को समय रहते सुधार लेने की भी जरूरत है।
क्या न करें – रिश्तों को इस नजर से न देखें की आप को सबकुछ बुरा लगना शुरू हो जाए, इसलिए घर परिवार में कोई ऐसा तकरार न बनने दें जिसके पीछे पैसे से जुड़ा कोई ऐसा तूफान हो जिसे आप संभाल न पा रहे हों। जितना अपने मन को शांत रखकर चलेंगे उतना ही आप अपने लिए ऐसा माहोल बनाते चले जाएंगे जिसके चलते आप कोई गलती न करें।
काम और कारोबार – कामकाज को बनाए रखने के लिए हालात ने आपका पूरा साथ निभाया है और उसमें आपकी मेहनत ने भी अपना पूरा योगदान दिया है, इसलिए तकदीर आपके साथ है जो आपके कामकाज को बेहतर करती चली जाए पर कमी यह है की कोई न कोई विचारों का मतभेद आपको परेशान ही कर रहा है इसलिए आपको बहुत सारा धैर्य बनाए रखना होगा। अपने सख्त होते हुए विचारों को भी अगर आप संभाल लेंगे तो हालात को संभालने में आपको मदद जरूर मिलेगी।
रुकावटें और चुनौतियाँ – रुकावटें हैं पर संभली हुई हैं और इस तरह की रुकावटें तो हर व्यक्ति के लिए हर रोज बनी हुई होती हैं तो ऐसी कोई बड़ी बात नहीं है जिसकी वजह से आप घबरा जाएं और अपने हालात को चुनौतीपूर्ण समझें। अगर लोगों से कोई आलोचना मिल रही है तो उसके पीछे भी उनके भाव को समझने की कोशिश करें की वो क्या चाह रहे हैं और बहुत हद तक संभव है की वो चाह रहे हों की आप बेहतर तरीके से अपने काम और कारोबार को संवार लें, इससे अच्छी कोई और बात हो नहीं सकती।
