अध्यात्म

Mahalaxmi Vrat 2023: कब रखा जाएगा महालक्ष्मी व्रत? नोट कर लें सारी डिटेल

Mahalaxmi Vrat 2023: महालक्ष्मी व्रत के दिन माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाती है। माता लक्ष्मी को हिंदू धर्म में धन की देवी के रूप में पूजा जाता है। इस व्रत को करने से घर में सुख, शांति और समद्धि आती है। कब रखा जाएगा महालक्ष्मी व्रत। इस व्रत का क्या महत्व है। यहां जानें सारी जानकारी।

Image

Mahalaxmi Vrat 2023

Mahalaxmi Vrat 2023 Date: हिंदू धर्म में महालक्ष्मी के व्रत का खास महत्व है। यह व्रत हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत हो जाती है। यह व्रत आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि तक रखा जाता है। यह व्रत गणेश चतुर्थी के चार दिन बाद रखा जाता है। महालक्ष्मी का व्रत पूरे 16 दिन तक चलता है। इस दौरान माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा -अर्चना करने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत का पालन करने से माता लक्ष्मी की कृपा साधक पर बनी रहती है। आइए जानते हैं महालक्ष्मी व्रत की डेट और महत्व के बारे में।

Mahalaxmi Vrat 2023 Date

हिंदू पंचाग के अनुसार महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत भादव महीने की अष्टमी तिथि से होती है और इसका समापन आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर होता है। इस साल से व्रत का आंरभ 22 सितंबर 2023 से शुरू होगा और समापन 6 अक्टूबर 2023 को शुक्रवार के दिन होगा। इस दिन ललिता सप्तमी भी मनाई जाएगी।

महालक्ष्मी व्रत महत्व (Mahalaxmi Vrat 2023 Importance)

शास्त्रों के अनुसार महालक्ष्मी के व्रत का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत के दौरान जो भी साधक सच्चे मन से माता लक्ष्मी की पूजा उपासना करता है उसकी सारी मनोकामना की पूर्ति होती है। माता लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है। इस दौरान पूरे 16 दिनों तक माता लक्ष्मी की पूजा आर्थिक संकटों का नाश होता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article