अध्यात्म

महाशिवरात्रि के भजन लिरिक्स, पढ़ें शिव जी के भजन, यहां देखें शंकर जी के नए-पुराने भजन लिखित में कीर्तन, ढोलक वाले

Shiv ji ke bhajan (Maha shivratri ke bhajan), शंकर जी के नए-पुराने भजन लिखित में: भगवान शिव के भजनों में एक अलग ही जादू और आकर्षण होता है। जो सुनता है- वो भोलेनाथ की भक्ति में डूब जाता है। यहां आप महा शिवरात्रि, सोमवार व्रत, सावन मास आदि के लिए शिव शंकर का भजन कलेक्शन देख सकते हैं। ये भजन आपको शिव जी की भक्ति में डुबो देंगे।

Image

शिव शंकर का भजन कलेक्शन

Shiv ji ke bhajan (Maha shivratri ke bhajan), शंकर जी के नए-पुराने भजन लिखित में: शिवजी के भक्तों के लिए ये लेख बहुत उपयोगी होगा क्योंकि यहां हम शिवजी के टॉप भजन लिरिक्स लिखित में लेकर आए हैं। यहां आप सांसो की माला पे सिमरु मैं शिव का नाम, सजा दो घर को गुलशन सा मेरे भोलेनाथ आये है,फरियाद मेरी सुनकर भोलेनाथ चले आना,भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे वो तो गौरा से प्यार कर बैठे, डम -डम डमरू बजाना होगा भोले मेरी कुटिया में आना होगा, हे शम्भु बाबा मेरे भोलेनाथ तीनों लोक में तू ही तू, आ लौट के आजा भोलेनाथ तुझे मां गौरा बुलाती है लिरिक्स भजन लिखित में देख सकते हैं। ये शिव जी के झूमने वाले भजन हैं जो कीर्तन में भी गाए जाते हैं। यहां देखें शंकर जी के नए-पुराने भजनों का कलेक्शन।

शिवजी के भजन लिखित में

1.सांसो सांसो की माला पे सिमरु मै शिव का नाम लिरिक्स

अब तो दुनियादारी से है

मेरा क्या काम

शिव के रंग में ऐसी डूबा

बन गया एक ही रूप

शिव की माला जपते जपते

हो गयी सुबह श्याम

सांसो की माला पे…

शिवजी मेरे दिल में बसे है

संग रहे दिन रात

अपने मन की मै जानू

सब के मन की राम

सांसो की माला पे...

शिवजी मेरे अंतरयामी

शिवजी मेरे स्वामी

शिवजी के चरणों में अर्पण

ये जीवन तमाम

सांसो की माला पे…

प्रेम पियाला जबसे पिया है

जी का है ये हाल

अंगारों पे नींद आ जाए

और कांटो पे आराम

सांसो की माला पे…

सांसो की माला पे...

सिमरु मै शिव का नाम

अब तो दुनियादारी से है

मेरा क्या काम

सांसो की माला पे...

सिमरु मै शिव का नाम

महादेव के भक्तिमय भजन

महादेव के भक्तिमय भजन

2.सजा दो घर को गुलशन सा मेरे भोलेनाथ आये है लिरिक्स

सजा दो घर को गुलशल सा

मेरे भोलेनाथ आये है

लगी कुटिया भी दुल्हन सी

मेरे भोलेनाथ आये है

पखारो इनके चरणों को

बहाकर प्रेम की गंगा

बिछा दो अपनी पलकों को

मेरे भोलेनाथ आये है

उमड़ आयी मेरी आँखे

देखकर अपने बाबा को

हुयी रोशन मेरी गलिया

मेरे भोलेनाथ आये है

तुम आकर फिर नही जाना

मेरी इस सुनी दुनिया से

कहू हरदम यही सबसे

मेरे भोलेनाथ आये है

लगी कुटिया भी दुल्हन सी

मेरे भोलेनाथ आये है

सजा दो घर को गुलशन सा

मेरे भोलेनाथ आये है

महादेव के भजन लिरिक्स

महादेव के भजन लिरिक्स

3.फरियाद मेरी सुनकर भोलेनाथ चले आना लिरिक्स

फरियाद मेरी सुनकर भोलेनाथ चले आना

नित ध्यान धरु तेरा बिगड़ी को बना जाना

तुझे अपना समझकर मै फरियाद सुनाता हु

तेरे दर पर आकर मै नित धुनी रमाता हु

क्यों भूल गये भगवन मुझे समझ के बेगाना

फरियाद मेरी सुनकर भोलेनाथ चले आना...

मेरी नाव भवर डोले तुम्ही तो खेवैया हो

जग के रखवाले तुम तुम ही तो कन्हैया हो

कर नंदी सवारी तुम भवपार लगा जाना

फरियाद मेरी सुनकर भोलेनाथ चले आना...

तुम बिन न कोई मेरा अब नाथ सहारा है

इस जीवन को मैंने तुझ पर ही वारा है

मर्जी है तेरी बाबा अच्छा नही तडपाना

फरियाद मेरी सुनकर भोलेनाथ चले आना...

नैनो में भरे आंसू क्यों तरस न खाते हो

क्या दोष हुआ मुझसे मुझे क्यों ठुकराते हो

अब मैहर करो बाबा सुन के मेरा अफसाना

फरियाद मेरी सुनकर भोलेनाथ चले आना...

4.भोला खुशी में कमाल कर बैठे वो तो गौरा से प्यार कर बैठे लिरिक्स

भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे

वो तो गौरा से प्यार कर बैठे

मैंने ढोलक मंगाई भोले के लिए

वो तो डमरू से प्यार कर बैठे

भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे...

मैंने गाड़ी मंगाई भोले के लिए

वो तो नंदी से प्यार कर बैठे

भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे...

मैंने माला मंगाई भोले के लिए

वो तो नागो से प्यार कर बैठे

भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे...

मैंने भोजन मंगाया भोले के लिए

वो तो भंगिया से प्यार कर बैठे

भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे...

मैंने गागर भराई भोले के लिए

वो तो गंगा से प्यार कर बैठे

भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे

वो तो गौरा से प्यार कर बैठे

शिव जी के भजन

शिव जी के भजन

5. डम -डम डमरू बजाना होगा भोले मेरी कुटिया में आना होगा लिरिक्स

डम -डम डमरू बजाना होगा

भोले मेरी कुटिया में आना होगा

सावन के महीने में हम बेल पत्ते लायेंगे

वही बेल हम भोले को चढ़ायेंगे

थाली में फुल और चन्दन होगा

भोले मेरी कुटिया में आना होगा

डम -डम डमरू बजाना होगा

भोले मेरी कुटिया में आना होगा

सावन के महीने में हम गंगा जल लायेंगे

वही गंगाजल हम भोले को चढ़ायेंगे

फिर तो भजन और किर्तन होगा

भोले मेरी कुटिया में आना होगा

डम- डम डमरू बजाना होगा

भोले मेरी कुटिया में आना होगा

सावन के महीने में हम गंगा रेत लायेंगे

वही गंगा रेत हम शिवलिंग बनायेगे

फिर तो भोले का अभिनन्दन होगा

भोले मेरी कुटिया में आना होगा

डम- डम डमरू बजाना होगा

भोले मेरी कुटिया में आना होगा

सावन के महीने में हम भांग धतुरा लायेंगे

वही भांग धतुरा हम भोले को चढ़ाएंगे

फिर तो भोले को भोग लगाना होगा

भोले मेरी कुटिया में आना होगा

डम -डम डमरू बजाना होगा

भोले मेरी कुटिया में आना होगा

सावन के महीने में हम कांवड़ लेके आयेंगे

कांवड़ लेके आयेंगे हम भोले को मनाएंगे

फिर तो चरणामृत हमको मिलेगा

भोले मेरी कुटिया में आना होगा

डम- डम डमरू बजाना होगा

भोले मेरी कुटिया में आना होगा

Shiv ji ki photo

Shiv ji ki photo

6.हे शम्भु बाबा मेरे भोलेनाथ तीनो लोक में तू ही तू लिरिक्स

हे शम्भु बाबा मेरे भोलेनाथ

तीनो लोक में तू ही तू

श्रद्धा सुमन मेरा मन बेलपत्री

जीवन भी अर्पण कर दू

जग का स्वामी है तू अंतरयामी है तू

मेरे जीवन की अनमिट कहानी है तू

तेरी शक्ति अपार तेरा पावन है द्वार

तेरी पूजा मेरा जीवन आधार

धुल तेरे चरणों की लेकर

जीवन को साकार किया

हे शिव शंकर मेरे भोलेनाथ

तीनो लोक में तू ही तू

मन में है कामना और कुछ जानू ना

जिंदगी भर करू तेरी आराधना

सुख की पहचान दे तू मुझे दे

प्रेम सबसे करू ऐसा वरदान दे

तूने दिया बल निर्बल को

अज्ञानी को ज्ञान दिया

हे शिव शंकर मेरे भोलेनाथ

हे शम्भु बाबा मेरे भोलेनाथ

तीनो लोक में तू ही तू

श्रद्धा सुमन मेरा मन बेलपत्री

जीवन भी अर्पण कर दू

7.आ लौट के आजा भोलेनाथ तुझे मां गौरा बुलाती है लिरिक्स

आ लौट के आजा भोलेनाथ

तुझे मां गौरा बुलाती है

तेरा सुना पड़ा रे कैलाश

तुझे मां गौरा बुलाती है

आ लौट के आजा भोलेनाथ

तुझे मां गौरा बुलाती है

अंगो पे विभूति गले में माला

पहने है शंकर भोला

तुम हो सबका पालन हार

तुझे मां गौरा बुलाती है

आ लौट के आजा भोलेनाथ

तुझे मां गौरा बुलाती है

माथे पे चंदा जटा में गंगा

जटा से बहती धारा

सबका करता तू बेडा पार

तुझे मां गौरा बुलाती है

आ लौट के आजा भोलेनाथ

तुझे मां गौरा बुलाती है

हाथों में डमरू पास में त्रिशूल

नंदी पे करता सवारी

सबका तू है पालनहार

तुझे मां गौरा बुलाती है

आ लौट के आजा भोलेनाथ

तुझे मां गौरा बुलाती है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Medha Chawla
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article