अध्यात्म

Magh Masik Shivratri 2024: कब है माघ मासिक शिवरात्रि, जानिए डेट और महत्व

Magh Masik Shivratri 2024 Date: मासिक शिवरात्रि के दिन शिव की माता पार्वती की पूजा करने से अखंड सौभाग्य और सभी इच्छित इच्छाओं की पूर्ति का वरदान प्राप्त होता है। जानिए कब है माघ मास की मासिक शिवरात्रि। डेट और महत्व के बारे में।

Image

Magh Masik Shivratri 2024 Date

Magh Masik Shivratri 2024 Date: हर महीने पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि वैवाहिक सुख, शांति और योग्य वर की लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन पूरे दिन और रात में व्रत रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस रात भगवान शिव और माता पार्वती एक साथ धरती लोक की यात्रा करते हैं और जो भक्त रात के चारों पहर जागकर भगवान शिव की पूजा करते हैं, उन्हें भगवान शिव और माता पार्वती की यात्रा दिखाई देती है। इस दिन का व्रत रखने से और रात में शिव की पूजा करने से सारी मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं कब है माघ मास की मासिक शिवरात्रि।

Magh Masik Shivratri 2024 Date (माघ मास मासिक शिवरात्रि डेट 2024)

माघ महीने में पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि 8 फरवरी 2024, गुरुवार को है। इस दिन शिव-पार्वती की पूजा करने से जीवन की सभी समस्याओं का समाधान भी मिलता है। पंचांग के अनुसार इसकी शुरुआत 8 फरवरी 2024 को सुबह 11:17 बजे होगी और अगले दिन 9 फरवरी 2024 को सुबह 8:02 बजे समाप्त होगी।

मासिक शिवरात्रि पूजा विधि (Magh Masik Shivratri Puja Vidhi)

  • हर महीने शिवरात्रि पर ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान महादेव और माता पार्वती का ध्यान करें।
  • इसके बाद नहाकर साफ कपड़े पहनें और सूर्य देव को जल दें।
  • इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा करें।
  • भगवान भोलेनाथ पर नारियल का पानी, कच्चा दूध, गंगा जल और जल चढ़ाएं।
  • फिर बेलपत्र, धतूराऔर फूल चढ़ाए जाते हैं। तेल का दीपक जलाएं।
  • भगवान शिव के मंत्र का जाप करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
  • इसके बाद आरती करें और भोग लगाएं।
  • अंत में प्रसाद को लोगों में बांट दें और खुद भी ग्रहण करें।

मासिक शिवरात्रि महत्व ( Magh Masik Shivratri Importance)

मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की भी पूजा अवश्य करें। इससे परिवार खुशहाल रहता है। साथ ही दांपत्य जीवन मधुर होता है और संतान भी सुखी होती है। मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से लाभकारी फल की प्राप्ति होती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article