Shani Dev Uday In Kumbh: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्मफल दाता माना गया है। सूर्य पुत्र शनि देव जब किसी पर प्रसन्न होते हैं तो उसको सुख-संपदा से भर देते हैं, वहीं जब ये किसी पर क्रोधित होते हैं तो उसका सर्वनाश होते भी देर नहीं लगती। ज्योतिष के अनुसार जब शनिदेव अपनी चाल बदलते हैं तो इसका असर समूची पृथ्वी और मानव जीवन पर पड़ता है। आदित्य पुत्र शनि अगले माह 9 मार्च को कुंभ राशि में उदय करने जा रहे हैं। शनि देव का यह उदय कई राशि पर असर डालेगा, लेकिन यह 4 राशि वाले जातकों के लिए बहुत ही भाग्यशाली होने वाला है। इनके जीवन में तरक्की और सुख-संपदा का प्रबल योग बनेगा। आइए जानते हैं कि किन राशियां का भाग्य खुलने वाला है।
वृषभ राशि
शनि देव के उदय होने से वृषभ राशि वाले लोगों के लिए बेहद लाभदायक होने वाला है। ऐसे में नौकरी करने वाले लोगों के लिए जॉब के ढेरों नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही आपकी तरक्की भी हो सकती है। अगर आप कोई नया कारोबार शुरू करने का विचार बना रहे हैं, तो यह सही मौका हो सकता है। वहीं माता-पिता के साथ आपके संबंध और भी अच्छे हो सकते हैं।
सिंह राशि
शनि देव सिंह राशि के सप्तम भाव में बैठे हुए हैं, जिसका आपकी राशि पर शुभ प्रभाव पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के साथ आपके लाइफ पार्टनर की भी तरक्की हो सकती है। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय हो सकता है। साथ ही आप किसी नए काम की शुरूआत भी कर सकते हैं। बिजनेस करने वालों की कोई बड़ी व्यापारिक डील फाइनल हो सकती है।
तुला राशि
तुला राशि में भी शनि का उदय होने जा रहा है। इससे आपकी नौकरी और कारोबार में तरक्की मिलने का योग बन सकता है। वहीं जो लोग व्यापार और राजनीति से जुड़े हैं, उन लोगों को करियर में नई सफलता मिल सकती है। जिनकी शादी नहीं हो रही है, उनके लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। संतान का सुख भी मिल सकता
मकर राशि
मकर राशि में शनि देव दूसरे भाग में प्रवेश करने जा रहे हैं। इससे आप के सभी रूके कार्य पूरे हो सकते हैं। साथ ही जिनकी शादी नहीं हो रही है, उनका शादी करने का योग बन रहा है। जो छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। साथ ही विदेश जाने का भी योग बन सकता है। इस राशि के जातकों का शनि के साथ भाग्योदय होगा।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
