Love Horoscope Today: लवर्स के लिए कैसा रहेगा 13 फरवरी का दिन, जानिए आज के लव राशिफल से
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: Mohit Tiwari
- Updated Feb 13, 2026, 10:51 AM IST
Love Horoscope Today (आज का लव राशिफल) 13 February 2026: आज 13 जनवरी शुक्रवार को वैलेंटाइन वीक का किस डे मनाया जाता है, हालांकि हिंदू धर्म में प्रेम को सर्वोपरि माना गया है। आज का दिन लवर्स के लिए कैसा रहेगा, यह आप लव राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
13 फरवरी 2026 का लव राशिफल
Love Horoscope Today (आज का लव राशिफल) 13 February 2026: प्रेम को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता। यह आत्मा का अनुभव है। प्रेम केवल आकर्षण नहीं, बल्कि मन का मिलन है। चंद्रमा मन के कारक हैं और शुक्र प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण और रोमांस के कारक ग्रह हैं। आज चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। कुंभ संक्रांति का शुभ संयोग है, सूर्य कुंभ में प्रवेश कर चुके हैं और सूर्य-शुक्र का एक साथ होना प्रेम जीवन में विशेष ऊर्जा और आकर्षण बढ़ा रहा है। सुगंध, मधुर संगीत, साफ मन और सच्ची भावना शुक्र को मजबूत करते हैं। प्रेम में अहंकार नहीं, समर्पण जरूरी है। आज कई राशियों के लिए प्रेम की दिशा स्पष्ट होगी।
मेष राशि का लव राशिफल
एकादश भाव में सूर्य और शुक्र का प्रभाव प्रेम जीवन को ऊर्जा देगा। नवम चंद्रमा भावनाओं को ऊंचाई देगा, जिससे आप अपने प्रेमी के लिए कुछ खास करने का मन बनाएंगे। रोमांटिक व्यवहार बढ़ेगा और रिश्ते में नई गर्माहट आएगी। जो लोग लंबे समय से रिलेशन में हैं, वे भविष्य की योजना बना सकते हैं। आज यदि आप अपने प्रेमी को डायमंड रिंग उपहार में देते हैं तो यह संबंध को और गहराई देगा। कुल मिलाकर दिन प्रेम के लिए सकारात्मक है।
वृषभ राशि का लव राशिफल
चंद्रमा और गुरु का अनुकूल प्रभाव प्रेम जीवन को स्थिरता देगा। सूर्य-शुक्र का योग आपके रिश्ते में सम्मान और जिम्मेदारी बढ़ाएगा। प्रेमी के साथ गंभीर बातचीत हो सकती है जो भविष्य के लिए मजबूत आधार बनाएगी। साथ में यात्रा का योग है, जिससे पुराने तनाव दूर होंगे। यदि आप अपने लव पार्टनर को गोल्डन रिंग उपहार में देते हैं तो यह रिश्ते को स्थायित्व और भरोसा देगा।
मिथुन राशि का लव राशिफल
बुध वाणी के कारक हैं और आज आपकी बातचीत ही प्रेम की सबसे बड़ी ताकत बनेगी। शुक्र मन को रोमांटिक बना रहा है। चंद्रमा का प्रभाव संबंध में खुलापन लाएगा। जो लोग अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं, उनके लिए दिन अनुकूल है। विवाह योग्य लोगों के रिश्ते आगे बढ़ सकते हैं। मीठी वाणी और सच्ची भावना से आप अपने रिश्ते को नई दिशा देंगे।
कर्क राशि का लव राशिफल
सूर्य और शुक्र का प्रभाव प्रेम में आकर्षण और गहराई दोनों देगा। शनि भाग्य भाव में रहकर स्थिरता प्रदान कर रहे हैं। रिश्ते में गंभीरता आएगी और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। सुंदर यात्रा या किसी खास जगह साथ समय बिताने का योग है। अपने प्रेमी को सुगंधित इत्र उपहार में देना आज शुभ रहेगा और इससे रिश्ते में ताजगी बनी रहेगी।
सिंह राशि का लव राशिफल
सप्तम शुक्र प्रेम में मधुरता ला रहे हैं। पंचम चंद्रमा रोमांस और खुशी बढ़ा रहे हैं। हालांकि राहु-केतु के कारण छोटी गलतफहमी हो सकती है, इसलिए क्रोध और अहंकार से बचें। यदि आप सच्चाई और स्पष्टता बनाए रखते हैं तो रिश्ता और मजबूत होगा। प्रेमी को सिल्वर पेन या सुंदर पेंटिंग उपहार में देना आपके भावों को अभिव्यक्त करेगा और संबंध को मजबूत करेगा।
कन्या राशि का लव राशिफल
सूर्य और शुक्र प्रेम को विवाह की दिशा में ले जा सकते हैं। चंद्रमा भावनाओं को गहरा करेगा और गुरु का सहयोग संबंध में सकारात्मकता देगा। आज प्रेमी के साथ लंबी बातचीत और भविष्य की योजना बन सकती है। साथ में यात्रा का सुख मिलेगा। अपने प्रेमी को स्वर्ण आभूषण उपहार में देना आपके रिश्ते को और स्थायी बना सकता है।
तुला राशि का लव राशिफल
राशि स्वामी शुक्र और सूर्य का पंचम भाव में होना प्रेम के लिए बहुत शुभ है। चंद्रमा संवाद को मजबूत करेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और घर पर विवाह की चर्चा हो सकती है। गुरु का प्रभाव भाग्य का साथ दे रहा है। यदि आप अपने प्रेमी को डायमंड रिंग उपहार में देते हैं तो यह संबंध को नई ऊंचाई देगा।
वृश्चिक राशि का लव राशिफल
सूर्य-शुक्र का संयुक्त प्रभाव प्रेम जीवन में चमक ला रहा है। चंद्रमा भावनात्मक स्थिरता देगा। गुरु और शनि का सहयोग संबंध को गंभीर और मजबूत बनाएगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ पुराने मतभेद सुलझा सकते हैं। चांदी की कलम या सुंदर डायरी उपहार में देना आपके रिश्ते को मधुर बनाएगा।
धनु राशि का लव राशिफल
चंद्रमा इसी राशि में रहकर आपके मन को प्रेम से भर देगा। सूर्य-शुक्र का प्रभाव आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ाएगा। गुरु का साथ विवाह की दिशा में संकेत दे रहा है। प्रेमी के साथ लंबी बातचीत और भविष्य की योजना बनेगी। डायमंड रिंग उपहार में देना आपके रिश्ते को स्थायी बना सकता है।
मकर राशि का लव राशिफल
सूर्य और शुक्र सुखद पल देंगे। चंद्रमा व्यय भाव में होने से दूर यात्रा का योग है। गुरु का प्रभाव प्रेम को विवाह की दिशा में ले जा सकता है। आज डिनर पर बाहर जाना और प्रेमी को सुंदर वस्त्र या आभूषण उपहार में देना रिश्ते को मजबूत करेगा। भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें।
कुंभ राशि का लव राशिफल
सूर्य और शुक्र इसी राशि में हैं, जिससे आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ेगा। चंद्रमा का शुभ प्रभाव प्रेम जीवन को मधुर बनाएगा। संगीत, कविता और रोमांटिक माहौल रिश्ते में नई ऊर्जा देगा। प्रेमी को चांदी के सिक्के या सुंदर वस्त्र उपहार में देना शुभ रहेगा और संबंध को स्थिरता देगा।
मीन राशि का लव राशिफल
सूर्य और शुक्र व्यय भाव में होकर भावनाओं को गहरा बना रहे हैं। चंद्रमा दशम भाव में होने से प्रेम को सामाजिक पहचान मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से रिलेशन में हैं, उनके लिए यह समय गंभीर निर्णय का हो सकता है। अपने प्रेमी को स्वर्ण आभूषण उपहार में देना शुभ रहेगा। लव लाइफ संतुलित और मधुर रहेगी।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
