Surya Grahan 2026 LIVE Streaming Watch Online in India: आज 17 फरवरी की दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर साल का पहला सूर्य ग्रहण शुरू हो गया है। यह ग्रहण शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इसका मतलब है कि कुल 4 घंटे 31 मिनट तक यह ग्रहण काल रहेगा। हालांकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण प्रमुख रूप से मुख्य रूप से दक्षिणी गोलार्ध के कई क्षेत्रों में देखा जा सकेगा। अंतरराष्ट्रीय स्पेस एजेंसी NASA के अनुसार यह ग्रहण कई क्षेत्रों में दिखाई देगा।
यह ग्रहण जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका, जाम्बिया, मॉरीशस, अर्जेंटीना, तंजानिया, चिली और दक्षिण अमेरिका के अन्य हिस्से, दक्षिण अटलांटिक महासागर क्षेत्र, दक्षिणी प्रशांत महासागर, अंटार्कटिका (आंशिक रूप से) इन क्षेत्रों में देखा जा सकेगा। हालांकि आप यहां हमारे साथ इस ग्रहण का लाइव नजारा भी देख सकते हैं........
देखिए सूर्यग्रहण का लाइव नजारा.......
इस चरणों में लगेगा ग्रहण
सूर्य ग्रहण 3 बजकर 26 मिनट से शुरू हो चुका है। इसके साथ ही शाम 5 बजकर 12 मिनट पर कंकण काल आरंभ होगा। इसके बाद परमग्रास शाम 5 बजकर 43 मिनट पर होगा। इस सूर्यग्रहण का कंकण 6 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्यग्रहण शाम 7 बजकर 57 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।
