अध्यात्म

शुक्र-बुध की युति के कारण बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग! इन राशियों के जातकों को मिल सकता है अकूत धन-संपदा

Laxmi Narayan Yoga Benefits: 25 जुलाई मंगलवार को सिंह राशि में लक्ष्मी-नारायण योग बनेगा। सिंह राशि में शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी-नारायण योग बनेगा। ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख-सुविधाओं, सौंदर्य और प्रसिद्धि का स्वामी माना जाता है, जबकि बुध को बुद्धि, तर्क और व्यापार का स्वामी माना जाता है।

Image

सिंह राशि में बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन राशियों की लग जाएगी लॉटरी

Laxmi Narayan Yoga: जब बुध और शुक्र की युति कुछ राशियों पर होती है तो बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। शुक्र इस समय सिंह राशि में है और बुध 25 जुलाई को सुबह 04:38 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेगा। तभी लक्ष्मी-नारायण योग बनेगा। सोमवार, 07 अगस्त को सुबह तक लक्ष्मी-नारायण योग रहेगा। 07 अगस्त को सुबह 10:37 बजे शुक्र सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करेगा, इसके साथ ही शुक्र और बुध की युति समाप्त हो जाएगी और लक्ष्मी नारायण योग भी समाप्त हो जाएगा।

लक्ष्मी नारायण योग का प्रभाव 25 जुलाई से 7 अगस्त तक 14 दिनों तक रहेगा। यह योग 3 राशि वाले लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। उन्हें नौकरी, व्यवसाय, रिश्ते आदि में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य प्रणव ओझा ने 3 राशियों पर लक्ष्मी-नारायण योग के शुभ प्रभाव के बारे में जानकारी दी है।

मिथुन राशि पर लक्ष्मी नारायण योग का प्रभाव - Laxmi Narayan Yoga Impact on Gemini

सिंह राशि में बनने वाला लक्ष्मी नारायण योग आपकी राशि के लोगों के लिए शुभ हो सकता है। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। इन 14 दिनों में आपको कोई बड़ा लाभ, अचानक पैसा मिल सकता है। कर्मचारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपके काम से आपको प्रमोशन मिल सकता है और आपकी सैलरी भी बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और लोकप्रियता दोनों बढ़ सकती है।

कन्या राशि पर लक्ष्मी नारायण योग का प्रभाव - Laxmi Narayan Yoga Impact on Virgo

लक्ष्मी नारायण योग के कारण आपकी राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं उन्हें विदेश में निवेश या नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। वन डे एक्जाम से जुड़े लोगों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है, आप अपने प्रयास बंद न करें; कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। इस समय आप अपने परिवार के साथ रहना पसंद करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी एवं शांतिपूर्ण रह सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

तुला राशि पर लक्ष्मी नारायण योग का प्रभाव - Laxmi Narayan Yoga Impact on Libra

लक्ष्मी नारायण योग आपकी राशि के लोगों के आर्थिक पक्ष को मजबूत कर सकता है। धन संकट दूर हो सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है, इससे आपको फायदा हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। निवेश के लिए समय अनुकूल है। यह निवेश भविष्य में लाभांश दे सकता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article