अध्यात्म

Last Day Of Sawan 2023: कब खत्म होगा सावन का महीना,जानें क्यों रहा इस बार 2 महीने का

Last Day Of Sawan 2023: सावन का महीना सनातन धर्म में काफी ज्यादा पवित्र माना जाता है। सावन के महीने में शिव की भक्ति की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस महीने में पूजा -अर्चना करने से शिव भगवान बेहद प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं सावन का महीना कब खत्म हो रहा है।

Image

Last Day Of Sawan 2023

Last Day Of Sawan 2023 Date: हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद खास माना जाता है। सावन के महीने में शिव जी की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि जो भी भक्त इस महीने में शिव की सच्चे मन से उपासना करता है, उसके सारे काम बन जाते हैं। सावन के प्रत्येक सोमवार को साधक व्रत करते हैं और शिव जी की पूजा अराधना करते हैं। सोमवार का दिन शिव जी का दिन होता है। ऐसे में सावन का हर सोमवार बेहद ही महत्वपूर्ण हो जाता है। सावन के सोमवार का व्रत जो भी कुंवारी कन्याएं करती है उनको मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। सावन का महीना जल्द समाप्त होने वाला है। इस बार सावन महीने की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से हुई थी और इसका समापन 31 अगस्त 2023 को हो रहा है।

क्यों रहा 2 महीने का सावन

इस बार सावन का महीना 59 दिन का है। मलमास के कारण इस बार सावन का महीना अधिक लंबा हो गया। इस बार 18 जुलाई 2023 से लेकर 16 अगस्त 2023 तक अधिकमास रहा है। अधिकमास के कारण ही सावन का महीना 59 दिन का रहा है।

सावन महीने का महत्व

सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना गया है। सावन के महीने में साधक पूरी तरह से शिव भक्ति में डूब जाता है। शिव भक्त इस महीने में शिव जी के दर्शन के लिए कई मंदिरों में जाते हैं। सावन के सोमवार का व्रत करने से साधक के सारी मनोकामना पूरी होती है। शिव जी की पूजा से कुंवारी लड़कियों को मनचाहा वर मिलता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article