Last Date Of Kumbh Mela 2025: प्रयागराज में महाकुंभ मेला जारी है। जहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र नदी के जल में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। बता दें कुंभ मेले का प्रारंभ 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के दिन से हुआ था और इसका समापन महाशिवरात्रि के दिन होगा। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन कुंभ मेले का दूसरा अमृत स्नान किया जाएगा। चलिए जानते हैं कुंभ मेला कब तक रहेगा और इसका आखिरी शाही स्नान कब किया जाएगा।
Last Date Of Kumbh Mela 2025
कुंभ मेला कब खत्म होगा 2025 (Kumbh Mela 2025 End Date)
प्रयागराज महाकुंभ मेला 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन खत्म होगा। बता दें ये कुंभ मेले का आखिरी शाही स्नान दिन भी रहेगा।
कुंभ मेले में क्या कर सकते हैं?
कुंभ मेले में जाकर सच्चे मन से त्रिवेणी संगम के पवित्र जल में स्नान करना चाहिए। इसके साथ ही घाट पर बैठकर ईश्वर की मन ही मन अराधना करनी चाहिए। स्नान के बाद लेटे हनुमान जी के दर्शन भी जरूर करें। कहते हैं इससे स्नान का पूर्ण फल प्राप्त हो जाता है। साधु-संतों का आशीर्वाद लें। उनके प्रवचन सुनें। उनकी सेवा कर सकते हैं।
कुंभ मेले कितने प्रकार के होते हैं
कुंभ मेले चार प्रकार के होते हैं। कुंभ, अर्धकुंभ, पूर्णकुंभ और महाकुंभ। कुंभ हर तीसरे साल में प्रयाग, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में लगता है। तो वहीं अर्धकुंभ 6 साल में एक बार लगता है, पूर्णकुंभ का आयोजन 12 साल में एक बार होता है तो वहीं महाकुंभ 144 साल बाद लगता है। पूर्णकुंभ को भी महाकुंभ के नाम से जाना जाता है।
