अध्यात्म

कुम्भ राशिफल, 07 नवंबर 2022: मिलेगा शुभ समाचार, नौकरी में मिलेगी पदोन्नति, यहां देखें आज का पूरा राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 7, 2022, 01:00 AM IST

Kumbh Rashifal Today (Aquarius Horoscope Today), आज का कुम्भ राशिफल 07 नवंबर 2022: अपने लक्ष्य के प्रति लगातार कड़ी मेहनत व संघर्ष करें। आप जल्द ही अपने मुकाम पर पहुंचेंगे। कुम्भ राशि के जातक यहां आज यानी 07 नवंबर 2022 का पूरा राशिफल देख सकते हैं।

Image

07 नवंबर 2022 का कुम्भ राशिफल

Kumbh Rashifal Today (Aquarius Horoscope Today), आज का कुम्भ राशिफल 07 नवंबर 2022: कोशिश करेंगे तो आपकी मेहनत भी उभरकर आएगी और आपके ज्ञान में भी इजाफा होता चला जाएगा पर समस्या यह है की आप कोशिश ही नहीं कर रहे और कोशिश करने में मन नहीं है। बहुत सारे भटकते हुए विचार हैं जो बिखरे पड़े हैं और इसी वजह से हर चीज के पीछे कोई न कोई मानसिक दवंध नजर आ रहा है जिससे आप झूंझते चले जा रहे हैं।

क्या करें – किसी भी तरह के हालात में अच्छाई को ढूँढना बहुत जरूरी होता है। आपको इस समय यह सोचना है की हालात ने किस रूप से आपकी मदद की है और आपको आगे बढ़ने में हाथ पकड़कर आगे चलाया है इसलिए अपने मन में बिठाई हुई हर तरह की नकारात्मकता को भी हटा देने की जरूरत है।

क्या न करें – खुद अपनी मेहनत पर भरोसा तो करना ही पड़ेगा। अगर मन में ही अविश्वास बैठा रहेगा तो कुछ भी हासिल नहीं हो पाएगा क्योंकि अगर आप खुद को ही सही साबित करते चले जाएंगे तो फिर गलती आपकी है। ऐसा लग रहा है जैसे आप किसी न किसी तरह के अहंकार से अपनी बात कह रहे हैं और अपने फैसले करते चले जा रहे हैं जिसमें आपको अपना नुकसान नजर ही नहीं आ रहा।

प्यार मोहब्बत – कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता संभला हुआ है क्योंकि उसमें आपकी कोशिशें बनी हुई हैं। आप बहुत दूर तक इस बात को ले जाना चाह रहे हैं और यह आपकी अच्छाई है। पर इस बात को समझें की शायद आपकी इच्छाएं बहुत ज्यादा हैं पर अभी वक्त उस रूप से बना हुआ नहीं है जो आपको पूरी तरह से मदद कर पाए।

रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को बहुत गहराई तक समझना होगा। घर परिवार में सुख है पर जीवनसाथी के साथ तनाव बढ़ सकता है, इसलिए आपको हर ऐसे क्षेत्र की प्राथमिकता को देखना होगा जिस ओर समय लगाने की जरूरत है। पर इस बात को भी समझें की अपनी ओर से कोई गलती भी नहीं करनी है। अपने व्यवहार को विनम्र बना लेंगे तो जीवनसाथी के साथ हालात को संभालना आसान होता चला जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article