तगड़े लाभ के लिए हो जाएं रेडी, इन 5 राशियों को मालामाल कर देगा द्विद्वादश योग
- Authored by: Mohit Tiwari
- Updated Feb 13, 2026, 06:58 PM IST
Shukra Yam Dwidwadash Yog 2026 : 13 फरवरी की दोपहर को कुंभ राशि में मौजूद शुक्र और यम ने द्विद्वादश योग बना लिया है। यह योग कुछ राशि वालों के लिए सुकून देने वाला टाइम होगा। इस दौरान इन राशि के लोग महालाभ प्राप्त करेंगे। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए यह योग बेहद शुभ रहेगा। आइए जानते हैं।
द्विद्वादश योग से किनको लाभ होगा
Shukra Yam Dwidwadash Yog 2026 : 13 फरवरी की दोपहर 2 बजकर 59 मिनट पर शुक्र और यम (प्लूटो) 30 डिग्री की दूरी पर आकर द्विद्वादश योग का निर्माण कर लिया है। ज्योतिष के अनुसार, द्विद्वादश योग तब बनता है जब दो ग्रह एक-दूसरे से 2-12 के संबंध में होते हैं या 30 डिग्री के अंतर पर स्थित होते हैं। यह संबंध खर्च और लाभ, त्याग और उपलब्धि, अंत और नई शुरुआत का संकेत देता है।
इस समय शुक्र और यम दोनों ही कुंभ राशि में रहेंगे। शुक्र भोग, सुख, प्रेम और वैभव के कारक हैं, जबकि यम (प्लूटो) गहराई, परिवर्तन और छिपी शक्तियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। कुंभ राशि नवाचार, समाज, तकनीक और बड़े बदलावों की राशि है। ऐसे में यह योग कुछ राशियों के लिए परिवर्तन के साथ लाभ भी लेकर आएगा। आइए जानते हैं यह योग किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा?
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह योग भाग्य और विस्तार से जुड़ा सकारात्मक परिणाम दे सकता है। उच्च शिक्षा, विदेश यात्रा या किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। रुका हुआ काम दोबारा गति पकड़ सकता है। नई योजना बनाकर आगे बढ़ने का यह अच्छा समय है। लव रिलेशनशिप में स्थिरता और समझ बढ़ेगी।
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं, इसलिए यह योग आपके लिए विशेष मायने रखता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कला, मीडिया, फैशन या डिजाइन से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से लाभ संभव है। लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह योग संचार, यात्रा और नेटवर्किंग के माध्यम से लाभ दिला सकता है। नई डील या समझौते आपके पक्ष में हो सकते हैं। भाई-बहनों से संबंध बेहतर होंगे। करियर में नई दिशा मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी।
कुंभ राशि
यह योग सीधे आपकी राशि में बन रहा है, इसलिए इसका प्रभाव सबसे अधिक आप पर पड़ेगा। अचानक नए अवसर मिल सकते हैं। करियर में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर किए गए निवेश लाभ दे सकते हैं। निजी जीवन में भी रिश्तों में गहराई आएगी।
मीन राशि
मीन राशि के लिए यह योग आंतरिक परिवर्तन और आध्यात्मिक उन्नति का संकेत दे सकता है। किसी पुराने तनाव से मुक्ति मिलेगी। विदेश या दूर स्थान से लाभ मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखने से आर्थिक संतुलन बना रहेगा। निजी जीवन में शांति और संतोष का अनुभव होगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
