Krishna Janam Sohar Geet (श्री कृष्ण जन्माष्टमी सोहर): सोहर, एक विशेष प्रकार का लोकगीत है, जो किसी बच्चे के जन्म के अवसर पर हर्ष और उल्लास प्रकट करने के लिए गाया जाता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन पर भी सोहर गाने की परंपरा भारतीय लोक संस्कृति और भक्ति परंपरा का एक अत्यंत भावुक और पवित्र अंग है। जन्माष्टमी पर ठीक रात 12 बजे, जब श्रीकृष्ण का दिव्य अवतार होता है, उस समय सोहर गाया जाता है ताकि नंद के घर आनंद भयो जैसे गीतों के माध्यम से भगवान के जन्म की खुशी जाहिर की जा सके। यह गीत हमें गोकुल के उस समय की अनुभूति कराते हैं, जब सबने मिलकर नंदलाल के जन्म का उत्सव मनाया। सोहर गीत लोकभाषाओं में होती है, जैसे अवधी, भोजपुरी। यहां से आप सोहर गीत लिरिक्स देख सकते हैं।
1. भादो की रतिया भयावन ,घटा घन घेरेली हे.. सोहर लिरिक्स (Bhaado ki ratiya bhayaawan, Ghata ghan ghereli hai Sohar)
भादो की रतिया भयावन
घटा घन घेरेली हे
ललना चम् चम् चमके बिजुरिया
डगर नहीं सुझेला हो
आधी रतिया भइले त मोहन जनम लेले हो
आधी रतिया भइले त मोहन जनम लेले हो
ललना खुल गईले जेल के फटकवा
पहरेदार सूत गईले हो
सूप में से गोड़ लटकौले
की यमुना में डाल देहले हो
सूप में से गोड़ लटकौले
की यमुना में डाल देहले हो
ललना यमुना के जल भईले थोर त वसुदेव पार भईले हो
पहुँचले गोकुला नगरीया
त नन्द के भवन पहुंचे हो
पहुँचले गोकुला नगरीया
त नन्द के भवन पहुंचे हो
ललना यशोदा के गोदिया सुतावे
त हिया लेई मथुरा अईले हो
2. सोने के कटोरिया में दूध भात सोहर लिरिक्स (Sone ke katoriya mein doodh bhaat, Godiya Kanhaiya put hai Sohar)
सोने के कटोरिया में दूध भात
गोदिया कन्हैया पुत हे…..
सोने के कटोरिया में दूध भात
गोदिया कन्हैया पुत हो
यशोदा घूमी घूमी कान्हा के खियावेली
चंदा के बोलावेली हो
यशोदा घूमी घूमी कान्हा के खियावेली
चंदा के बोलावेली हो
आरे आवा चंदा मामा पारे आवा
नदिया किनारे आवा हो…
आरे आवा चंदा मामा पारे आवा
नदिया किनारे आवा हो
चंदा आवा न अंगना हमार
कन्हैया मोरा खेलस हो,
ए चंदा
आवा न अंगना हमार कन्हैया मोरा खेलस हो
सोने के थरीयवा मनाई देबो
जलवे भराई देब हो….
सोने के थरीयवा मनई देबो
जलवे भराई देब हो
चंदा आयी न अंगना हमार
कन्हैया मोरा खेलस हो,
ए चंदा
आयी न अंगना हमार कन्हैया मोरा खेलस हो
सोने के कटोरिया में दूध भात
गोदीया कन्हैया पुत हे।।
3. बाजे यशोदा के अंगना बधाई सोहर लिरिक्स (Baaje Yashoda Ke Angana Badhaai Lyrics)
बाजे यशोदा के अंगना बधाई,
आये कन्हाई जी आये कन्हाई ।
बाजे यशोदा के अंगना बधाई,
आये कन्हाई जी आये कन्हाई ॥
मक्खन वाला केक कटेगा,
पूरे वृन्दावन में बटेगा,
मक्खन वाला केक कटेगा,
मक्खन वाला केक कटेगा,
पूरे वृन्दावन में बटेगा ।
जहाँ चरण कान्हा के पडेंगे,
पुन्य बढेगा पाप घटेगा,
करो स्वागत यशोदा के लाल का,
जन्मदिन है लड्डू गोपाल का ॥
जन्मदिन है लड्डू गोपाल का
जन्मदिन है लड्डू गोपाल का
ओ हो हो जन्मदिन है लड्डू गोपाल का ॥
चंदा से मुखड़े पे मुस्कान देखो,
मुस्कान देखो जी मुस्कान देखो,
पलने में ललना की तुम शान देखो,
मुस्कान देखो जी मुस्कान देखो,
चंदा से मुखड़े पे मुस्कान देखो,
पलने में ललना की तुम शान देखो,
इक पल में सौ बार ली है बालाएं ।
कन्हैया में मैया की है जान देखो,
कन्हैया में मैया की है जान देखो,
शुभ घड़ी है ये दिन है कमल का,
जन्मदिन है लड्डू गोपाल का ॥
जन्मदिन है लड्डू गोपाल का
जन्मदिन है लड्डू गोपाल का
ओ हो हो जन्मदिन है लड्डू गोपाल का ॥
बाजे यशोदा के अंगना बधाई,
आये कन्हाई जी आये कन्हाई ॥
आनंद उत्सव है नन्द जी के द्वारे,
नन्द जी के द्वारे हाँ नन्द जी के द्वारे,
दर्शन कतारों में करते हैं सारे,
नन्द जी के द्वारे हाँ नन्द जी के द्वारे,
आनंद उत्सव है नन्द जी के द्वारे,
दर्शन कतारों में करते हैं सारे,
हवाओ में बहते हैं बंशी के धारे,
पता न लगे कौन किसको पुकारे,
पता न लगे कौन किसको पुकारे ।
शोर है ढोल ताशों की ताल का,
जन्मदिन है लड्डू गोपाल का ॥
जन्मदिन है लड्डू गोपाल का
जन्मदिन है लड्डू गोपाल का
ओ हो हो जन्मदिन है लड्डू गोपाल का ॥
जन्मदिन है लड्डू गोपाल का
जन्मदिन है लड्डू गोपाल का
ओ हो हो जन्मदिन है लड्डू गोपाल का ॥
बाजे यशोदा के अंगना बधाई,
आये कन्हाई जी आये कन्हाई ।
बाजे यशोदा के अंगना बधाई,
आये कन्हाई जी आये कन्हाई ॥
