अध्यात्म

Kharmas Kab Se Shuru Hai 2023: खरमास कब से प्रारंभ हो रहा है, इस दौरान क्या नहीं करना चाहिए

Kharmas Kab Se Shuru Hai (खरमास क्या होता है): सूर्य देव के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास शुरू हो जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं किये जाते हैं। जानिए दिसंबर में कब से लग रहा है खरमास।

Image

Kharmas 2023 Start And End Date Time

Kharmas Kab Se Prarambh Ho Rha Hai: सू्र्य देव जब धनु राशि में प्रवेश करते हैं तब से खरमास लग जाता है और इसकी समाप्ति मकर संक्रांति के दिन होती है। इस साल खरमास 16 दिसंबर 2023 से लग रहा है और इसका समापन 15 जनवरी 2024 को होगा। खरमास के दौरान किसी भी तरह के धार्मिक कार्य नहीं किये जाते। इसलिए ही खरमास के समय शादी-ब्याह जैसे शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। जानिए खरमास क्या होता है और इस दौरान क्या नहीं करना चाहिए।

खरमास क्या होता है (Kharmas Kya Hota Hai)

खरमास तब लगता है जब सूर्य देव धनु और मीन राशि में गोचर करते हैं। क्योंकि इस दौरान सूर्य की वजह से बृहस्पति निस्तेज हो जाते हैं जिस वजह से शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। बता दें शुभ कार्यों में बृहस्पति की मौजूदगी आवश्यक होती है।

खरमास के दौरान क्या नहीं करना चाहिए (Kharmas Me Kya Nahi Karna Chahiye)

  • खरमास के समय विवाह, सगाई या फिर शादी से जुड़ा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए।
  • खरमास में नए घर में प्रवेश भी नहीं करना चाहिए। इससे दोष लगता है।
  • खरमास में नए व्यापार का प्रारंभ भी नहीं करना चाहिए।
  • साथ ही इस दौरान मुंडन, जनेऊ या फिर अन्या संस्कार भी नहीं करने चाहिए।

खरमास में क्या करना चाहिए (Kharmas Me Kya Karna Chahiye)

  • खरमास में सूर्य देव की उपासना करनी चाहिए।
  • इस महीने दान, जप-तप आदि कार्य करना बेहद शुभ फलदायी माना जाता है।
  • खरमास में ब्राह्मण, गुरु, गाय और साधु-सन्यासियों की सेवा करना शुभ होता है।
  • इस महीने में तीर्थ यात्रा पर जाना उत्तम होता है।

खरमास में कौन से कार्य कर सकते हैं (Kharmas Me Kya Kar Sakte Hain)

खरमास के दिनों में मकान, प्लॉट या रियल स्टेट से जुड़ी खरीदारी कर सकते हैं। खरमास में वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आप चाहें तो गोल्ड की बुकिंग कर सकते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article