अध्यात्म

Karwa Chauth Puja Samagri: करवा चौथ पूजा सामग्री लिस्ट, करवा चौथ की पूजा में क्या क्या सामान लगता है?

Karwa Chauth Puja Samagri List 2025 (करवा चौथ पूजा सामग्री लिस्ट): आज देशभर की सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत मना रही हैं। इसलिए करवा चौथ की शॉपिंग भी काफी तेजी से की जा रही है। करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगता है, इसकी पूरी लिस्ट यहां मौजूद है। साथ ही यहां थाली की सामगी और 16 श्रृंगारा का पूरा सामान भी बताया गया है।

Image

करवा चौथ पूजा में क्या क्या सामग्री लगती है? (pic credit: canva)

Karwa Chauth Puja Samagri List 2025 (करवा चौथ पूजा सामग्री लिस्ट): करवाचौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास है। इस साल 10 अक्टूबर को यानी आज करवा चौथ मनाया जा रहा है। 16 श्रृंगार कर महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास में रहेंगी। फिर शाम के समय में चांद की पूजा की जाएगी। इस दिन की पूजा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। ये पूजा पूरे विधि-विधान और नियमों का पालन कर किए जाते हैं। अगर आप भी करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो आपको आज शाम के पहले ही सामान की इसकी खरीदारी भी कर लेनी चाहिए। क्योंकि शाम के समय पूजा होती है। यहां से आप करवा चौथ की पूजा की सामग्री लिस्ट देख सकती हैं, ये आपका कम आसान कर देगी। साथ ही यहां सोलह श्रृंगार और थाली की सामग्री के बारे में भी बताया गया है।

करवा चौथ पूजा सामग्री (Karwa Chauth Puja Samagri List In Hindi)-

  • करवा माता की तस्वीर और छलनी
  • करवाचौथ व्रत की कथा
  • मौली
  • अक्षत
  • कुमकुम
  • रोली
  • चन्दन
  • फूल
  • कलश भर जल
  • हल्दी
  • चावल
  • मिठाई
  • कच्चा दूध
  • पान
  • मिट्टी का करवा (कलश)
  • दही, देसी घी
  • शक्कर
  • शहद
  • नारियल
करवा चौथ पूजा सामग्री फोटो (credit: Canva)

करवा चौथ पूजा सामग्री फोटो (credit: Canva)

करवा चौथ 16 श्रृंगार लिस्ट (Karwa Chauth 16 Shringar List)-

  1. सिंदूर
  2. मेहंदी
  3. बिंदी- सौभाग्य का प्रतीक
  4. मंगलसूत्र
  5. चूड़ियां
  6. मांगटीका
  7. आलता
  8. काजल
  9. नथ
  10. पायल
  11. बिछिया
  12. झूमके
  13. साड़ी/नए वस्त्र
  14. कमरबंद
  15. बाजूबंद
  16. गजरा

करवा चौथ थाली सामग्री लिस्ट (Karwa Chauth Thali Samagri List In Hindi)-

  • करवा
  • सिंदूर
  • पानी का लोट
  • छलनी
  • दीपक
  • मिट्टी के डेलिया
  • कांस की तिलियां
  • मिठाई

करवा चौथ में कितने करवे रखे जाते हैं?

करवा चौथ में पूजा की थाली में दो करवा (मिट्टी के घड़े) रखे जाते हैं। इसमें से एक करवा सुहागिन महिलाओं के लिए और एक माता के लिए होता है। हालांकि, कुछ जगह पर महिलाएं चार करवा भी रखती हैं, जिसमें एक करवे में अनाज और दूसरे में गंगाजल भी रखती हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article