Kartik Maas 2023 Date: कार्तिक माह प्रारंभ हो गया है। हिंदू धर्म में कार्तिक मास का बहुत महत्व है। यह महीना सबसे अच्छा महीना माना जाता है। सभी प्रमुख हिंदू त्योहार इसी महीने में आते हैं। कार्तिक मास स्नान के लिए बहुत खास होता है। इस माह पवित्र जलधाराओं में स्नान करना अत्यंत लाभकारी होता है। 2023 में, कार्तिक का महीना रविवार, 29 अक्टूबर, 2023 यानि आज से शुरू हो रहा है। कार्तिक का महीना 27 नवंबर तक रहेगा। कार्तिक का महीना कार्तिक पूर्णिमा के दिन समाप्त होता है। इस दिन लोग मुख्य रूप गंगा नदी में स्नान करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कार्तिक मास में पड़ने वाले तीज, त्योहार के बार में। यहां देखें पूरी लिस्ट।
कार्तिक महीने में पड़ने वाले मुख्य व्रत, त्योहार (Kartik Maas 2023 Festivals, Vrat)
| मासिक कार्तिगाई और रोहिणी व्रत | 31 अक्टूबर 2023 |
| करवा चौथ, वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी | 1 नवंबर, 2023 |
| रमा एकादशी | 9 नवंबर 2023 |
| धनतेरस | 10 नवंबर 2023 |
| दिवाली | 12 नवंबर 2023 |
| गोवर्धन पूजा | 13 नवंबर 2023 |
| भैया दूज | 14 नवंबर 2023 |
| छठ पूजा महापर्व | 17 से 20 नवंबर तक |
| देवउत्थान एकादशी | 23 नवंबर 2023 |
| तुलसी विवाह | 24 नवंबर 2023 |
