Kamika Ekadashi Shubh Sanyog 2024: कामिका एकादशी का व्रत हर साल सावन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल कामिका एकादशी का व्रत 31 जुलाई 2024 को रखा जाएगा। कामिका एकादशी का व्रत रखने से और भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इस दिन सच्चे मन से विष्णु जी की उपासना की जाती है और विष्णु जी से सुख, समृ्द्धि की कामना की जाती है। इस साल कामिका एकादशी के दिन बहुत से शुभ संयोग बन रहे हैं। इन अद्भुत संयोग में पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानें इसके बारे में।
Kamika Ekadashi Shubh Sanyog 2024 (कामिका एकादशी शुभ संयोग 2024)
इस साल कामिका एकादशी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस दिन पूरे दिन शुभ योग बना रहेगा। इसके साथ ही प्रात:काल से लेकर दोपहर 2:14 तक ध्रुव योग रहेगा और हिणी नक्षत्र सुबह 10:12 तक रहेगा। कामिका एकादशी पर दोपहर में 3:55 पर शिववास योग बन रहा है। इस योग में पूजा करने से शिव और विष्णु दोनों की कृपा प्राप्त होगी।कब रखा जाएगा कामिका एकादशी का व्रत (Kamika Ekadashi 2024)
श्रावण मास कि कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन कामिका एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल सावन महीने की एकादशी तिथि की शुरुआत 30 जुलाई 2024 को 04:45 पर शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन 31 जुलाई दोपहर 03:55 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार कामिका एकादशी का व्रत 31 जुलाई 2024 को रखा जाएगा।
कामिका एकादशी महत्व (Kamika Ekadashi Mahatav)
शास्त्रों कामिका एकादशी के व्रत का विशेष महत्व है। कामिका एकादशी का व्रत रखने से सभी दुख और पाप नष्ट हो जाते हैं। इसके साथ ही इस दिन विष्णु जी की विधिपूर्वक पूजा करने से साधक को अंत समय में मुक्ति मिलती है। इस दिन का उपावस करने से और दान पुण्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।
