अध्यात्म

Kajari Teej Puja Muhurat 2024: कजरी तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय यहां जानें

Kajari Teej 2024 Puja Muhurat: कजरी तीज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इसे सातुड़ी तीज (Satudi Teej 2024) के नाम से भी जाना जाता है। चलिए जानते हैं कजरी तीज पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा (Kajri Teej Puja Time 2024)।

Image

Kajari Teej 2024 Puja Muhurat

Kajari Teej 2024 Puja Muhurat (कजरी तीज पूजा का समय 2024): हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2024) की तरह ही कजरी तीज में भी भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन भी सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और शाम में विधि विधान पूजा करती हैं। मान्यताओं अनुसार इस व्रत को करने से पति को लंबी आयु की प्राप्ति होती है। इस साल ये व्रत 22 अगस्त को रखा जा रहा है। चलिए जानते हैं कजरी तीज पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

कजरी तीज पूजा मुहूर्त 2024 (Kajari Teej 2024 Puja Muhurat)

कजरी तीज 21 अगस्त 2024 की शाम 05 बजकर 06 मिनट से शुरू होकर 22 अगस्त की दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार तीज व्रत 22 अगस्त को रखा जाएगा। जानिए कजरी तीज पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

  • 05:16 PM से 06:53 PM
  • 06:53 PM से 08:16 PM

कजरी तीज चंद्रोदय समय (Kajari Teej Moonrise Time 2024)

कजरी तीज के दिन चंद्रोदय रात 8 बजकर 43 मिनट पर होगा। कजरी तीज में महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद अपना व्रत खोलती हैं।

सातुड़ी तीज शुभ मुहूर्त (Satudi Teej 2024 Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त 04:26 AM से 05:10 AM
  • प्रातः सन्ध्या 04:48 AM से 05:54 AM
  • अभिजित मुहूर्त 11:58 AM से 12:50 PM
  • विजय मुहूर्त 02:34 PM से 03:25 PM
  • गोधूलि मुहूर्त 06:53 PM से 07:15 PM
  • सायाह्न सन्ध्या 06:53 PM से 07:59 PM
  • अमृत काल 05:47 PM से 07:13 PM
  • निशिता मुहूर्त 12:02 AM, अगस्त 23 से 12:46 AM, अगस्त 23
  • सर्वार्थ सिद्धि योग 10:05 PM से 05:55 AM, अगस्त 23

माता पार्वती को समर्पित होती है कजरी तीज

कजरी तीज का व्रत विशेष रूप से माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन सभी विवाहित महिलाएं पूर्ण श्रृंगार कर माता पार्वती की विधि विधान पूजा करती हैं। इसके अलावा ये व्रत कुंवारी लड़कियां मनचाहे वर की प्राप्ति की कामना से करती हैं। ये तीज हरियाली तीज और हरितालिका तीज के बीच में पड़ती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article