Aaj Ka Panchang 26 May 2024 (आज का पंचांग): ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत शाम के 6 बजकर 50 मिनट पर होगी। आज दिन संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाएगा। सूर्योदय-05:27 पर होगा। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:58 से लेकर 12 बजकर 47 मिनट पर रहेगा। इसके साथ ही राहुकाल सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में होगा। इस दिशा में यात्रा करने से बजें। यहां जानिए आज का पूरा पंचांग।
Aaj Ka Panchang 26 May 2024 (आज का पंचांग)
संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह-ज्येष्ठ ,कृष्ण पक्ष
तिथि- तृतीया 06:05 pm तक फिर चतुर्थी
दिन-रविवार
व्रत- संकष्टी चतुर्थी व्रत
सूर्योदय-05:27am
सूर्यास्त-06:58 pm
नक्षत्र- मूल 10:35am तक फिर पूर्वाषाढ़ा
चन्द्र राशि- धनु
सूर्य राशि- वृष ,स्वामी -शुक्र
करण-वणिज 06:15 am तक फिर विष्टि
योग- साध्य 08:32am तक फिर शुभ
शुभ मुहूर्त
1अभिजीत-11:58am से 12:43 pm2विजय मुहूर्त-02:26pm से 03:25 pm तक
3गोधुली मुहूर्त--06:45 pm से 07:07 pm तक
4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:11am से 05:08am तक
5अमृत काल-06:04am से 07;56 am तक
6निशिता मुहूर्त-रात्रि 11:52 से 12:46 तक रात्रि
संध्या पूजन-06:51pm से 07;53pm तक
दिशा शूल -पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल -सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तकक्या करें-भगवान भास्कर जी की उपासना करें। मन्दिर में हनुमान जी को लड्डू व पान अर्पित करें। सूर्य के द्रव्य गुड़ व मसूर दान का बहुत महत्व है। रविवार व्रत रहें। उपवास फलाहार होगा। मङ्गल व सूर्य के बीज मंत्र का जप करें। ॐ हं हनुमते रूद्रात्मकाय हुं फट महामंत्र का निरन्तर मानसिक जप करते रहें। धार्मिक सतसंग करें।किसी भी मंदिर परिसर में बेल ,आम व पीपल का पेड़ लगाएं। आज गणेश जी की उपासना का भी विशेष महत्व है। सुंदरकांड का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। सूर्य को स्ट्रांग करने के लिए पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
क्या न करें-सूर्य पिता का कारक ग्रह है। पिता के किसी भी बात की अवहेलना मत करें।
