अध्यात्म

july Me Shadi Ke Muhurat 2024: जुलाई में शादी के लिए सिर्फ सात शुभ मुहूर्त, जल्दी से नोट कर लें सारी तिथियां

July Shadi Muhurat 2024: इस साल मई और जून में विवाह के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं थे। अब फिर से एक बार जुलाई के महीने में शादी के लिए कुछ शुभ मुहूर्त हैं। उसके बाद 17 जुलाई के बाद फिर चार महीने के लिए शादी- विवाह पर रोक लग जाएगी। यहां नोट करें जुलाई महीने के शादी के शुभ मुहूर्त।

Image

July Shadi Muhurat 2024

July Shadi Muhurat 2024: हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम के लिए सबसे पहले शुभ तिथियों को देखा जाता है। शादी- विवाह, जनेऊ या मुंडन जैसे कोई भी मांगलिक काम बिना शुभ मुहूर्त देखे नहीं किया जा सकता है। इस साल मई और जून में शादी के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं थे। जिसके कारण इस महीने में शादी की शहनाई नहीं बजी, लेकिन अब फिर से दो महीने के इंतजार के दिन बाद जुलाई में विवाह के लिए कुछ शुभ मुहूर्त हैं। उसके बाद 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी के बाद फिर से एक बार चार महीने के लिए शुभ काम पर रोक लग जाएगी। ज्योतिष शास्त्र में विवाह के लिए शुक्र और गुरु ग्रह को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इन दोनों ही ग्रह के उदय स्थिति में ही विवाह करना शुभ माना जाता है। 28 अप्रैल को अस्त हुआ शुक्र तारा अब 5 जुलाई को उदय होने जा रहा है। इसके बाद से विवाह कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं जुलाई के महीने में शादी के शुभ मुहूर्त कब- कब हैं।

July Shadi Muhurat 2024 Date (जुलाई में विवाह के शुभ मुहूर्त 2024)

ज्योतिष गणना के अनुसार जुलाई के महीने में विवाह के लिए सात शुभ मुहूर्त हैं। इसमें ये तिथियां शामिल हैं।
  • 9 जुलाई ,2024
  • 10 जुलाई, 2024
  • 11 जुलाई ,2024
  • 12 जुलाई, 2024
  • 13 जुलाई 2024
  • 14 जुलाई ,2024
  • 15 जुलाई ,2024

इसके बाद 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी हो जाएगी। देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए क्षीर सागर में विश्राम करने के लिए चले जाते हैं। उसके बाद फिर से चार महीने के लिए विवाह पर रोक लग जाएगी। फिर 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी के बाद से फिर से विवाह लग्न शुरू हो जाएंगे।

देवउठनी एकादशी के कब- कब है विवाह के शुभ मुहूर्त

इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 12 नवंबर 2024 को रखा जाएगा। उसके बाद फिर से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। नवंबर में 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23 और 25 तारीख विवाह के लिए शुभ है। इस दिन विवाह के शुभ मुहूर्त होंगे।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article