अध्यात्म

July Grah Gochar 2024: जुलाई के महीने में ये ग्रह करेंगे गोचर, इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क, करियर में हो सकती है परेशानी

July Grah Gochar 2024: जुलाई के महीने में बहुत सारे ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इन राशि परिवर्तन का असर सारी राशियों पर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं जुलाई के महीने में कौन से ग्रह गोचर होंगे और किन राशिवालों को रहना होगा सावधान

Image

July Grah Gochar 2024

July Grah Gochar 2024: जल्द ही जुलाई महीने की शुरुआत होने वाली है। ये महीने हिंदी महीने का आषाढ़ महीना कहलाता है। ये महीना ज्योतिष के लिहाज और ग्रह गोचर के हिसाब से बहुत ही खास महीना रहना वाला है। इस महीने में चार बड़े ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। जुलाई के महीने में ही देवशयनी एकादशी होती है। उसके बाद चातुर्मास की शुरुआत हो जाती है। हर ग्रह के निश्चित समय पर अपनी राशि बदलते हैं। ग्रहों के राशि बदलने का प्रभाव हर राशि के जातक पर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं जुलाई के महीने में कब ग्रह गोचर होंगे और राशि पर इनका क्या असर पड़ेगा।

जुलाई ग्रह गोचर 2024

जुलाई के शुरुआत में हीं 6 जुलाई को शुक्र ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। उसके बाद ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल ग्रह 12 जुलाई को अपनी राशि बदलेंगे। ये वृष राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से ही गुरु विराजमान हैं। इन दोनों के मिलन से गुरु और मंगल की युति होगी। 16 जुलाई को ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन कर्क संक्रांति मनाई जाएगी। अंत में 19 जुलाई बुध तुला राशि में गोचर करेंगे।

इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

कर्क राशि

जुलाई के महीने के ग्रह गोचर से कर्क राशि के जातक को थोड़ा सावधान रहना होगा। आपके खर्चे अधिक बढ़ सकते हैं। परिवार में भी कलह, कलेश हो सकता है। इसके साथ जीवनसाथी के साथ टकराव हो सकता है। धन की हानि हो सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें। व्यापारी वर्ग को कारोबार में हानि हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक को जुलाई के महीने में बहुत सारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी अर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही बिजनेस में भी आपको भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में तालमेल बना कर रखें। किसी भी तरह के वाद- विवाद से बचें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक को सहकर्मियों और अधिकारियों से परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ भी संबंध बिगड़ सकते हैं। इसके साथ ही आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी यात्रा पर जानें से बचें। किसी बड़ी बिजनेस डील करना इस समय नुकसानदेह हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातक के लिए जुलाई का महीना कुछ खास नहीं रहेगा। इस समय में आपको पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। इसके साथ ही कार्यस्थल पर भी आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। किसी भी प्रकार का निवेश इस दौरान ना करें।

Jayanti Jha
जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए... और देखें

End of Article