July 2024 Horoscope: जुलाई में पहला गोचर शुक्र ग्रह का होगा। 7 जुलाई को शुक्र देव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 12 जुलाई को मंगल देव वृषभ राशि में तो 16 जुलाई को सूर्य देव शुक्र के साथ कर्क राशि में आ जायेंगे। इसके बाद 19 जुलाई को बुध देव सिंह राशि में गोचर करेंगे तो वहीं 31 जुलाई को शुक्र ग्रह दोबारा से गोचर करके सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए इन ग्रह गोचरों का किन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को जुलाई के महीने में थोड़ा सतर्क रहना होगा। आमदनी तो बढ़ेगी लेकिन उससे ज्यादा खर्च बढ़ जाएंगे। आर्थिक स्थिति खराब रह सकती है। घर परिवार में लड़ाई झगड़ा और क्लेश होने की आशंका है। किसी करीबी से धोखा भी मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी चिंतित रहेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को जुलाई महीने में करियर और लव लाइफ को लेकर सतर्क रहना होगा। निवेश सोच समझकर करें नहीं तो आर्थिक संकट में फंस सकते हैं। प्रेम जीवन में उथल पुथल रहेगी। पार्टनर से धोखा मिलने के भी संकेत हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए जुलाई महीना उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आर्थिक मामलों में दिक्कतें आ सकती हैं। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य को लेकर भी सावधान रहना होगा। लव लाइफ में तगड़ा झटका लगने वाला है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को करियर में कोई भी कदम बेहद सावधानी से उठाना होगा नहीं तो नुकसान हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में भी परेशानियां आ सकती हैं। गलतफहमियों के शिकार हो सकते हैं। धन से जुड़े मामलों को लेकर भी परेशान रहेंगे।
