अध्यात्म

Jitiya Nhay Khay Vidhi: जितिया व्रत के नहाय खाय के नियम

Jitiya Nahay Khay 2024: जितिया व्रत की शुरुआत नहाय खाय के साथ होती है। इस दिन महिलाएं नदी स्नान करके या घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान करती हैं। फिर सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं। जानिए नहाय खाय के दिन क्या खाना चाहिए।

Image

Jitiya Nahay Khay Me Kya Khaye

Jitiya Nahay Khay 2024: इस साल जितिया व्रत की तिथि दो दिन पड़ने के कारण कहीं ये पर्व 24 सितंबर को मनाया जाएगा तो कहीं 25 को। बता दें जितिया व्रत से एक दिन पहले नहाय खाय पर्व मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं नदी स्नान कर स्वादिष्ट भोजन बनाती हैं। फिर परिवार के सभी लोग एक साथ भोजन करते हैं। नहाय खाय के अगले दिन महिलाएं जितिया का निर्जला व्रत रहती हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस व्रत को करने से संतान को लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है। चलिए जानते हैं नहाय खाय कैसे मनाया जाता है और इस दिन क्या खाना चाहिए।

नहाय खाय कब है 2024

जितिया पर्व से एक दिन पहले नहाय खाय मनाया जाता है। इस साल जितिया व्रत कहीं 24 तो कहीं 25 सितंबर को मनाया जा रहा है। जो महिलाएं 24 को जितिया का निर्जला व्रत रहेंगी वो 23 तारीख को नहाय खाय मनाएंगी। ठीक इसी प्रकार जो 25 सितंबर को जितिया व्रत रखेंगी वो 24 तारीख को नहाय खाय का पालन करेंगी।

नहाय खाय में क्या खाना चाहिए

  • अरवा चावल का भात
  • अरहर का दाल
  • पांच से सात प्रकार की सब्जी
  • पापड़
  • पकोड़ी

जितिया नहाय-खाय विधि और नियम

नहाय खाय के दिन व्रती महिलाएं सुबह जल्दी उठकर पवित्र नदी में स्नान करती हैं। जिनके लिए नदी स्नान संभव नहीं होता है वे अपने घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान कर लेती हैं। स्नान के बाद विधि विधान पूजा की जाती है। इसके बाद सात्विक भोजन ग्रहण करना होता है।ध्यान रहे कि नहाय खाय के दिन बिना लहसुन-प्याज वाला भोजन करना चाहिए। इस दिन भूलकर भी मांसाहार भोजन न करें।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article