Jaya Kishori On Marriage: जया किशोरी भारत की प्रसिद्ध कथावाचिका होने के साथ-साथ मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। ये सोशल मीडिया, सेमिनार और कथाओं के माध्यम से जीवन से जुड़ी प्रेरक बातें लोगों के साथ साझा करती रहती हैं। इनकी प्रेरणादायक बातें काफी ज्यादा पसंद भी की जाती हैं। आज यहां आप जानेंगे जया किशोरी ने मैरिज लाइफ को लेकर क्या कुछ टिप्स दिए हैं। जानिए जया किशोरी अनुसार कैसे व्यक्ति से शादी करनी चाहिए।
Jaya Kishori Motivational Speech On Marriage
जया किशोरी से जब एक सेमिनार में सवाल किया गया कि शादी कैसे व्यक्ति से करनी चाहिए तो इस पर वो कहती हैं कि शादी जन्म-जन्मांतर का रिश्ता है। शादी कोई रोज-रोज नहीं करता। इसलिए शादी का निर्णय सोच समझकर लेना चाहिए। आगे जया किशोरी कहती हैं कि शादी करने से पहले अपने जीवनसाथी के बारे में जानना जरूरी है।
शादी का निर्णय लेने से पहले जान लें अपने पार्टनर का स्वभाव
शादी का निर्णय लेने से पहले अपने पार्टनर के स्वभाव को जान लें क्योंकि आपको उस व्यक्ति के साथ पूरी जिंदगी रहना है। अगर आपको उनका स्वभाव समझ आता है तो ही शादी का निर्णय लें। साथ ही जया किशोरी आगे कहती हैं कि शादी ऐसे व्यक्ति से नहीं करनी चाहिए जिसकी सारी बातें आपको अच्छी लगती हैं। बल्कि ऐसे इंसान से शादी करनी चाहिए जिसकी कमियों को आप स्वीकर कर लें।
सकारात्मक-नकारात्मक दोनों आदतों पर करें विचार
एक-दूसरे की कमियों को समझना और उनकी खराब आदतों में सुधार करना भी प्रेम का ही एक रूप है। यानी जो लोग अपने पार्टनर की अच्छी-बुरी दोनों आदतों को स्वीकार करते हैं उनका रिश्ता ही सबसे मजबूत रहता है। इसलिए शादी करने से पहले अपने साथी के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पक्षों पर विचार कर लेना चाहिए। जिससे आपके वैवाहिक जीवन में कभी कोई समस्या न आए।
