अध्यात्म

साल 2026 की पहली एकादशी कब है? षटतिला एकादशी किस दिन है, नोट करें षटतिला एकादशी का सही तारीख

Shattila Ekadashi 2026 Mein Kab Hai: साल की पहली एकादशी आने वाली है और इसलिए ये काफी ज्यादा खास भी है। लेकिन ये कब है और इस एकादशी का क्या नाम है, इसके बारे में काफी लोगों को कुछ जानकारी नहीं है। यहां से आप साल 2026 की पहली एकादशी की पूरी जानकारी देख सकते हैं।

Image

षटतिला एकादशी कब है जनवरी 2026 में (pc: canva)

Shattila Ekadashi 2026 Mein Kab Hai: हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष को एकादशी को मनाई जाती है। अब साल 2026 में यही दिन आने वाला है यानी साल की पहली एकादशी भी आ रही है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और तिल से जुड़े छह कर्म स्नान, उबटन, हवन, तर्पण, दान और भोजन का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि एकादशी के व्रत से पापों का नाश, दरिद्रता दूर और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। लेकिन एकादशी की तारीख क्या है और इसके मुहूर्त कौन से हैं। ये सब आप विस्तार में यहां से जान सकते हैं।

साल की पहली एकादशी कब है?

साल की पहली एकादशी 14 जनवरी 2026, दिन बुधवार को है। ये त्योहार माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन मनाया जाता है।

साल की पहली एकादशी कौन सी है?

किसी भी साल की पहली एकादशी आमतौर पर षटतिला एकादशी ही होती है। षटतिला एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित एक पवित्र व्रत है, जो माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है और तिल के दान, स्नान व पूजा से पाप नाश तथा पुण्य प्राप्ति का प्रतीक माना जाता है।

षट्तिला एकादशी के मुहूर्त-

  • ब्रह्म मुहूर्त- 05:27AM से 06:21AM तक
  • अभिजीत मुहूर्त- नहीं है
  • सर्वार्थ सिद्धि योग- 07:15AM से 03:03AM तक (15 जनवरी)
  • अमृत सिद्धि योग- 07:15AM से 03:03AM तक (15 जनवरी)
  • गण्ड योग- सुबह से 07:56PM तक

षट्तिला एकादशी पारण समय 2026-

जो लोग 14 जनवरी को षट्तिला एकादशी का व्रत रखेंगे, वे व्रत का पारण 15 जनवरी गुरुवार को सुबह में 07:15 ए एम से 09:21 ए एम के बीच कर सकते हैं। इस दिन द्वादशी का समापन रात में 08:16 पी एम पर होगा।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article